Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OMG! किसी ने बदली नाक तो किसी ने उभारे होठ..., प्लास्टिक सर्जरी ने बदल दिया इन हीरोइनों का हुलिया!

    Updated: Tue, 31 Dec 2024 09:09 AM (IST)

    बॉलीवुड हीरोइनों सिर्फ अदाकारी नहीं बल्कि खूबसूरती के लिए भी दुनियाभर में राज करती हैं। सुंदरता और फैशन में उनका कोई जवाब नहीं रहता है। आज कई अभिनेत्र ...और पढ़ें

    इन अभिनेत्रियों का बदल चुका है पूरा लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    इन अभिनेत्रियों का बदल चुका है पूरा लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. प्लास्टिक सर्जरी का सहारा ले चुकीं ये अभिनेत्रियां
    2. कई एक्ट्रेसेस ने कबूली बोटोक्स की बात
    3. एक अभिनेत्री ने तो बदल दिया पूरा हुलिया

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म या टीवी इंडस्ट्री में अभिनेत्रियां सुंदर दिखने के लिए सिर्फ तरह-तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स यूज ही नहीं करती हैं, बल्कि सिंदर नैन-नक्श के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा भी लेती हैं। कुछ एक्ट्रेसेस का हुलिया तो इतना बदल गया है कि आप उन्हें पहचान ही नहीं पाएंगे। बोटोक्स और फिलर्स कराना कुछ हीरोइनों के लिए लकी रहा तो कुछ के लिए नुकसानदायक।

    बी-टाउन की चुनिंदा अभिनेत्रियां डंके की चोट पर कहती हैं कि उन्होंने बोटोक्स का सहारा लिया है, मगर कुछ अब भी इससे इनकार करती हैं। खैर, चलिए आपको बताते हैं कि किन-किन अभिनेत्रियों ने प्लास्टिक सर्जरी या फिर बोटोक्स का सहारा लेकर अपना हुलिया बदला है। 

    Aditi Rao Hydari

    अदिति राव हैदरी की पुरानी फोटोज देख कोई भी हक्का-बक्का रह जाएगा। उनकी पुरानी और नई फोटोज देख फैंस मानते हैं कि एक्ट्रेस ने नाक की सर्जरी कराई है। साथ ही उनकी फोटोज देख लोग यह भी कहते हैं कि उन्होंने फैट रिमूवल समेत फेस से जुड़ीं कई सर्जरी कराई है। हालांकि, एक्ट्रेस ने कभी यह एक्सेप्ट नहीं किया है। आज वह इंडस्ट्री में बहुत एक्टिव हैं।

    Aditi Rao Hydari before and after

    Photo Credit- Instagram

    Shruti Haasan

    श्रुति हासन ने भी नाक की सर्जरी करवाई है और फिलर्स का भी सहारा लिया है, ताकि वह अपीयरेंस अच्छा हो और अभिनेत्री ने खुद हाउटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। 

    यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर 'सालार' फेम Shruti Haasan के पीछे पड़ा शख्स, घबराई एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा, Video वायरल

    Shruti Haasan before and After

    Photo Credit - Instagram

    Anushka Sharma

    रब ने बना दी जोड़ी से डेब्यू करने वालीं अनुष्का शर्मा लिप जॉब यानी फिलर्स कराया है। उन्होंने रणबीर कपूर के साथ फिल्म बॉम्बे वेलवेट के लिए लिप फिलर्स कराया था। उन्होंने खुद 2017 के एक इंटरव्यू में यह बात कबूल किया था।

    खबरें और भी

    Anushka Sharma

    Photo Credit - Instagram

    Priyanka Chopra

    प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद पॉलीपेक्टॉमी सर्जरी कराई थी जो बिगड़ गई थी। इसके चलते एक्ट्रेस के हाथ से कई फिल्म प्रोजेक्ट्स भी छिन गए थे। बाद में एक्ट्रेस ने अपनी नाक की दोबारा सर्जरी कराई और उसे ठीक कराया।

    Priyanka Chopra before and after

    Photo Credit - Instagram

    Sobhita Dhulipala

    शोभिता धुलिपाला की पुरानी फोटोज भी देखकर आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। माना जाता है कि एक्ट्रेस ने लिप्स पर फिलर्स कराया है और अपनी जॉ लाइन पर भी काम किया है। उन्होंने भौहों के लिए माइक्रोब्लेडिंग का सहारा लिया है।

    Photo Credit - Instagram

    पहले से ज्यादा आज शोभिता बॉलीवुड में छाई रहती हैं। उन्हें द नाइट मैनेजर और मेड इन हेवन से पॉपुलैरिटी मिली है। फिलहाल, उन्होंने बोटोक्स या सर्जरी कराने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

    यह भी पढ़ें- वरमाला में Naga Chaitanya के साथ शरारत करती दिखीं Sobhita Dhulipala, देखें बिछिया से मंगलसूत्र रस्म तक की फोटोज