विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवॉर्ड् समारोह में दिखा करीना, आलिया, जाह्नवी समेत इन अभिनेत्रियों का ग्लैमरस अंदाज़

By Hirendra JEdited By:
Published: Mon, 29 Oct 2018 09:45 AM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 07:48 AM (IST)

करीना के अलावा आलिया को वोग ईयर यूथ आइकन ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर आलिया..

अवॉर्ड् समारोह में दिखा करीना, आलिया, जाह्नवी समेत इन अभिनेत्रियों का ग्लैमरस अंदाज़
अवॉर्ड् समारोह में दिखा करीना, आलिया, जाह्नवी समेत इन अभिनेत्रियों का ग्लैमरस अंदाज़

मुंबई। साल 2018 अब बीतने को है। ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी साल के आखिर तक आते-आते अभी कई अवॉर्ड् समारोह देखने को मिलेंगे। इसी सिलसिले में इन दिनों वोग अवॉर्ड्स चर्चा में है। इस अवॉर्ड् समारोह की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें तमाम अभिनेत्रियां पूरे ग्लैमरस अंदाज़ में अपने चाहने वालों का दिल जीतती दिख रही हैं।

वोग अवॉर्ड्स 2018 में करीना कपूर ख़ान, करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट, फातिमा सना शेख, राधिका आप्टे, इलियाना डीक्रूज़ जैसी अभिनेत्रियों के अलावा करण जौहर से लेकर आयुष्मान खुराना जैसे सेलेब्स पहुंचे। इन सितारों की मौजूदगी से यह इवेंट बड़ा ही ख़ास बन गया। करीना कपूर इस मौके पर कुछ इस अंदाज़ में रेड कारपेट पर नज़र आईं। अपने स्टाइल से सबका दिल जीतने वाली करीना को अवॉर्ड् समारोह में 'वोग स्टाइल आइकन' चुना गया।

यह भी पढ़ें: दुल्हन बनीं करिश्मा कपूर, आमिर और अक्षय की इन हीरोइनों का भी रहा जलवा, देखें तस्वीरें

करीना के अलावा अवॉर्ड् समारोह में आलिया को 'वोग ईयर यूथ आइकन ऑफ द ईयर' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर आलिया अपने पिता महेश भट्ट और फ़िल्म ‘राजी’ की डायरेक्टर मेघना गुलजार के साथ पहुंची थीं। मेघना को 'फ़िल्ममेकर ऑफ द ईयर' का सम्मान मिला। बता दें कि आलिया इन दिनों रणबीर कपूर के काफी क्लोज़ हैं और ये दोनों स्टार्स सुर्ख़ियों में बने रहते हैं।

बोनी कपूर की स्टाइलिश बेटी जाह्नवी कपूर भी इस मौके पर काफी ग्लैमरस अंदाज़ में दिखीं। उनकी डेब्यू फ़िल्म ‘धड़क’ से उनके को स्टार ईशान खट्टर भी वोग अवॉर्ड्स 2018 में शामिल हुए। इस गोल्डन ड्रेस में जाह्नवी बेहद रिलैक्स और खूबसूरत लग रही हैं और उनकी स्माइल तो है ही कमाल!

‘प्यार का पंचनामा’ से लेकर ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फ़िल्मों से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नुशरत भरुचा भी इस दौरान अपने पूरे रंग में नज़र आईं। इस आउटफिट में वो भी काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज़ इस ब्लैक ड्रेस में कहर ही ढा रही थीं। इलियाना इन दिनों अपने विदेशी बॉयफ्रेंड के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। 

अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' में नज़र आने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय भी इस मौके पर मौजूद दिखीं। मौनी ने भी अपने आउटफिट और लुक से सभी का ध्यान खींचा। आप देख सकते हैं इस ब्लू गाउन में मौनी बेहद आकर्षक और खूबसूरत लग रही हैं। 

यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान के बहनोई आयुष शर्मा के बर्थडे पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें

बता दें कि इस मौके पर राधिका आप्टे 'वोग ट्रेंड्स डिस्ट्रप्टर ऑफ द ईयर' चुनी गईं तो वहीं आयुष्मान खुराना को 'वोग मैन ऑफ द मूमेंट' चुना गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।