Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Actresses in Action: आलिया भट्ट से नयनतारा तक, अपने एक्शन से होश उड़ाने वाली हैं ये एक्ट्रेसेज

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 19 Jul 2023 01:58 PM (IST)

    एक्शन फिल्मों में एक्ट्रेसेस अपनी जबरदस्त एंट्री करने को तैयार हैं। दीपिका पादुकोण ने पठान के एक्शन सीन से सबका दिल जीत लिया था। अब अपनी नयी फिल्म में ...और पढ़ें

    Bollywood actresses in action films. Photo- Instagram
    Bollywood actresses in action films. Photo- Instagram

    HighLights

    1. एक्शन फिल्मों में एक्ट्रेसेज का दिखेगा नया अंदाज
    2. शाह रूख खान के साथ नयनतारा की होगी बॉलीवुड मेंं एंट्री
    3. हार्ट ऑफ स्टोन से होगा आलिया भट्ट का हॉलीवुड डेब्यू

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood Actresses In Action: बॉलीवुड की एक्शन फिल्मों को पसंद करने वाला एक बड़ा वर्ग है। आमतौर पर ऐसी फिल्में मेल एक्टर्स या स्टार्स पर केंद्रित होती हैं, लेकिन बिना हीरोइन और रोमांस के ये फिल्में फीकी लगती हैं। आने वाले महीनों में कई एक्शन फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें फीमेल एक्ट्रेसेज अहम रोल में दिखाई देंगी। आइए जानते हैं इन एक्ट्रेसेस और फिल्मों के बारे में।

    नयनतारा (जवान)

    साउथ में रजनीकांत, अजीत कुमार और धनुष जैसे बड़े एक्टर्स के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम लर चुकीं नयनतारा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। खास बात ये है कि यहां भी वो बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ शुरुआत कर रही हैं। 7 सितंबर को इनकी 'जवान' रिलीज हो रही है। हाल ही में आउट हुए इसके प्रीव्यू वीडियो को भी खूब पसंद किया गया है।

    कृति सेनन (गनपत: पार्ट 1)

    विकास बहल द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म 'गनपत' इसी साल 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ के अलावा कृति सेनन मुख्य भूमिका में होंगी। फर्स्ट लुक के पोस्टर में कृति सेनन को बाइक राइड करते हुए दिखाया गया था। कृति और टाइगर की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री फैन्स को पसंद है। इससे पहले दोनों 'हीरोपंती' में भी साथ काम कर चुके हैं। 

    कटरीना कैफ (टाइगर 3)

    टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म इसी दिवाली पर रिलीज होगी। इसके पहले और दूसरे पार्ट को फैन्स का खूब प्यार मिला था। अब टाइगर (सलमान) और जोया (कटरीना) फिर एक्शन करते दिखाई देंगे। दोनों प्रीक्वल्स में भी कटरीना सलमान के बराबर का एक्शन करती आई हैं। अब फिर से फैन्स इस जोड़ी का एक्शन देखने के लिए बेकरार हैं। इसमें शाहरुख खान का भी कैमियो है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

    दिशा पाटनी (योद्धा)

    पुष्कर ओझा और सागर अम्बरे निर्देशित इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी एक्शन करते नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 15 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म का पोस्टर देखकर ही लोग इसके एक्शन का अंदाजा लगा सकते हैं। इसे धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले लाया जा रहा है। इसमें राशि खन्ना भी हैं। 

    दीपिका पादुकोण (फाइटर)

    'पठान' में दीपिका पादुकोण  शाहरुख खान के साथ एक्शन करती नजर आई थीं। अब एक बार फिर वो डायरेक्टर सिद्धार्थ आंनद की फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के साथ एक्शन करती नजर आएंगी। यह फिल्म जनवरी 2024 में बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। फिल्म में अनिल कपूर भी हैं। इससे पहले दीपिका जवान में एक्शन करते हुए मेहमान भूमिका में दिखेंगी।

    आलिया भट्ट (हार्ट ऑफ स्टोन)

    आलिया भट्ट इन दिनों हर तरफ सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस अपने हॉलीवुड डेब्यू के लेकर भी काफी एक्साइटेड है। फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में आलिया जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी।

    हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी आया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था। आलिया के स्टंट सीन देख कर दर्शक काफी एक्साइटेड लग रहे हैं। फिल्म में आलिया के साथ हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस गैल गैडोट भी होंगी।