Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2022: बॉलीवुड पर पूरे साल रही बायकॉट की मार, रिलीज से पहले सोशल मीडिया में चले अभियान

    By Nitin YadavEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sun, 11 Dec 2022 06:27 PM (IST)

    Year Ender 2022 साल 2022 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ खास अच्छा साबित नहीं हुआ है। साल के शुरुआत से ही बॉलीवुड फिल्मों को सोशल मीडिया पर काफी विरो ...और पढ़ें

    bollywood and boycott campaign 2022 Boycott hit Bollywood films in this year.
    bollywood and boycott campaign 2022 Boycott hit Bollywood films in this year.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Year Ender 2022: महामारी की मार झेलने के बाद सिनेमाघरों को साल 2022 में फिर से खोला गया और तब फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं की उम्मीद जगी कि एक बार फिर से लोग उनकी फिल्मों को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करेंगे, लेकिन बदले हुए साल की तरह बॉलीवुड के प्रति रवैया बदला गया था। लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभिनेताओं के पुराने विवादित बयानों को याद दिलाते हुए  बायकॉट कैंपेन चला रहे थे। अब हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। जिससे उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी असर पड़ा।

    गंगूबाई काठियावाड़ी

    इस लिस्ट में सबसे पहले आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का नाम आता है। जिसको लेकर फैंस को काफी विरोध देखने को मिला था, लेकिन इस बायकॉट का असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नहीं पड़ा।   बच्चन पांडे मार्च में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म अपने कुछ सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल आर्मी के निशाने पर आई थी, जिसको लेकर लोगों ने फिल्म के बायकॉट के लिए एक कैंपेन भी शुरू कर दिया था। हालांकि इस फिल्म के फ्लॉप होने के पीछे तर्क दिया जाता है कि उन दिनों सिनेमाघरों में द कश्मीर फाइल्स झंडे गाड़ रही थी।  

    शमशेरा

    यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म शमशेरा अपनी कहानी और कास्ट को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थी। सोशल मीडिया फिल्म में विलेन के किरदार शुद्ध सिंह को लेकर काफी बवाल हुआ था। इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म की कहानी 1800 के अंत में बेस्ड है, जहां एक आदिवासी डैकत ने अंग्रेजी सरकार को धूल चटा दी थी।  

    सम्राट पृथ्वीराज

    अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में अक्षय की एक्टिंग को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे, जहां फैंस ने फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही फिल्म के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया था और मेकर्स सहित पूरी स्टार कास्ट को खरी-खोटी सुनाई थी। चंद्र प्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी ये फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आ गिरी थी।  

    खबरें और भी

    लाल सिंह चड्ढा

    आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही लोगों ने ट्विटर पर आमिर और करीना कपूर खान के पुराने वीडियो शेयर कर फिल्म के बायकॉट की मांग की थी। इस वीडियो में आमिर असहिष्णुता और खुद को देश में असुरक्षित महसूस करने की बातें बोल रहे थे। वहीं, करीना लोगों को अपनी फिल्म न देखने की बातें बोल रहीं थी। बॉक्स ऑफिस पर बायकॉट कैंपेन का असर सबसे ज्यादा लाल सिंह चड्ढा पर दिखने को मिला था, जिसके चलते ये फिल्म सिनेमाघरों में एक हफ्ते से ज्यादा नहीं टिक पाई।  

    रक्षा बंधन

    अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म रक्षा बंधन बॉक्स पर लाल सिंह चड्ढा के साथ क्लैश हुई थी। बता दें कि फिल्म की लेखिका कनिका ढिल्लों के पुराने ट्वीट सामने आने के बाद फैंस ने इस फिल्म का बायकॉट शुरू कर दिया था।  

    लाइगर

    पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी ये पैन इंडिया फिल्म लाइगर के प्रमोशन के दौरान विजय देवरकोंडा द्वारा दिए विवादित बयानों के बाद लोगों के निशाने पर आ गई थी और ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है, बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई। इस फिल्म से साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई है। लाइगर से विजय देवरकोंडा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है।  

    ब्रह्मास्त्र

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की साई-फाई फिल्म ब्रह्मास्त्र को कई कारणों के चलते बायकॉट का सामना करना पड़ा था, जिस पर ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी ने सार्वजनिक रूप से सामने आकर सफाई भी दी थी और फिल्म को लेकर हो रही गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश की थी। लेकिन फिल्म को लेकर हर रोज कोई-न-कोई विवाद सामने आता रहता था। सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बावजूद भी ये फिल्म साल 2022 में हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बन गई। साथ ही ब्रह्मास्त्र को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।  

    विक्रम वेधा  

    ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम वेधा कहानी और कास्ट को लेकर शुरू से ही ट्रोलर्स के निशाने पर थी और इसका असर फिल्म के रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी पड़ा था।  गायत्री-पुष्कर के निर्देशन में बनी ये फिल्म इसी नाम की फिल्म का आधिकारिक रीमेक है, जिसमें विजय सेतुपति और  आर. माधवन ने मुख्य किरदार निभाया है।

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: 'पठान', 'टाइगर 3' और 'एनिमल' सहित ये हैं साल 2023 की मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्में