Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year 2023: 'पठान', 'टाइगर 3' और 'एनिमल' सहित ये हैं साल 2023 की मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्में

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Mon, 02 Jan 2023 04:01 PM (IST)

    New Year 2023 इस साल शाह रुख खान की तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसके अलावा सलमान खान की दो फिल्में और रणबीर कपूर की एक फिल्म रिलीज होने को तैयार है ...और पढ़ें

    Yearender 2022, Pathaan, Tiger 3, Jawan, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, animal
    Yearender 2022, Pathaan, Tiger 3, Jawan, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, animal

    नई दिल्ली, जेएनएन। New Year 2023: दर्शकों ने आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर निर्भर रहने के बजाय फिल्में देखने के लिए अपने घरों से बाहर निकलना शुरू कर दिया। गंगूबाई काठियावाड़ी,  'ब्रह्मास्त्र' से लेकर 'दृश्यम 2' तक बॉलीवुड ने हमें पिछले साल कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। इस साल में भी कुछ बेहतरीन फिल्में हमारा इंतजार कर रही हैं। अगले साल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पठान, टाइगर 3, जवान जैसी ऑफिस ब्लॉकबस्टर फिल्में पेश करने वाला है। हमने यहां 2023 की टॉप मोस्ट अवेटेड फिल्मों को लिस्ट किया है...

    पठान

     साल 2023 की शुरुआत धमाकेदार होगी क्योंकि शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान 25 जनवरी को रिलीज होगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बड़े पर्दे पर रोंगटे खड़े करने वाले स्टंट और हवाई एक्शन देखने को मिलने वाले हैं। खबर है कि सलमान खान भी फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे।

    टाइगर 3

    इस साल दिवाली पर यश राज फिल्म्स की स्पाइ सीरीज टाइगर 2 दस्तक दे रही है। फिल्म में कटरीना कैफ की मौजूदगी इसे स्पेशल बना रही है। डायरेक्टर मनीष शर्मा की इस एक्शन फिल्म में शाह रुख खान अपने पठान अवतार में एक कैमियो में करते दिखाई देंगे।

    जवान

    2 जून, 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार, जवान में आप शाह रुख खान को एक नए अवतार में देखेंगे। इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण भी फिल्म में एक कैमियो रोल प्ले कर रही हैं।

    खबरें और भी

    किसी का भाई किसी की जान

    इस साल सलमान खान दिवाली पर अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान लेकर आ रहे हैं। इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, वेंकटेश, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी, और विजेंदर सिंह नजर आने वाले हैं। किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में उतरेगी।

    एनिमल

    रणबीर कपूर की खून से सनी ये तस्वीरें हाल ही में एनिमल के सेट से लीक हुई थीं। इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा है। ये फिल्म अगले साल 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसमें रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं।

    आदि पुरुष

    ओम राउत की फिल्म आदि पुरुष पहले साल 2023, जनवरी में रिलीज होने वाली थी। बाद में इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब ये 16 जून 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में प्रभाष भगवान राम, सैफ अली खान रावण और कृति सेनन सीता के रोल में दिखाई देगीं।

    डंकी

    शाह रुख खान की तीसरी फिल्म, सोशल कॉमेडी 'डंकी' है, जो अगले साल क्रिसमस का तोहफा होगी क्योंकि फिल्म को 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं।

    रॉकी और रानी की प्रेम

    करण जौहर सात साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ। जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं और दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी सहायक कलाकार हैं। फैमिली एंटरटेनर फिल्म 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    ये भी पढ़ें

    Navya Naveli Nanda अफेयर की खबरों के बीच सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एक ही कार में आईं नजर, देखें वायरल वीडियो

    प्रकाश राज ने उड़ाया अक्षय कुमार का मजाक तो भड़क गए फैंस, बोले- 'तुम रियल लाइफ में भी विलेन हो'