Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कार्तिक की Naagzilla में हुई एक और एक्टर की एंट्री, 'इच्छाधारी नाग' के साथ मिलकर लगाएगा कॉमेडी का तड़का

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 08:17 AM (GMT+05:30)

    कार्तिक आर्यन की नागजिला (Naagzilla) में एक नए बॉलीवुड एक्टर की एंट्री हुई है जो अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह धमाल 4 का भी हिस्सा थे। ...और पढ़ें

    नागजिला में नए एक्टर की एंट्री। फोटो क्रेडिट- एक्स

    नागजिला में नए एक्टर की एंट्री। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'मैं तेरा तू मेरी तू मेरी मैं तेरा' के बाद से ही कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी आगामी फिल्म 'नागजिला' (Naagzilla) की शूटिंग में बिजी हैं। वह पहली बार इच्छाधारी नाग की भूमिका निभाने वाले हैं।

    हॉरर-कॉमेडी ड्रामा 'नागजिला' की हीरोइन भी फाइनल हो गई है। अब इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हुई है जिनकी कॉमेडी के खूब चर्चे होते हैं। वह इस साल कई कॉमेडी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं और आने वाली फिल्मों में भी अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से धमाल मचाने वाले हैं।

    नागजिला में नए एक्टर की एंट्री

    यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि रवि किशन (Ravi Kishan) हैं। फिल्म 'लापता लेडीज' और वेब सीरीज 'मामला लीगल है' की सफलता के बाद हिंदी सिनेमा में अभिनेता रवि किशन की मांग बढ़ती नजर आ रही है।

    q2

    कॉमेडी फिल्मों में मचा रहे हैं धमाल

    उन्होंने 'सन ऑफ सरदार 2', 'पेद्दी', 'मां बहन' और 'धमाल 4' (Dhamaal 4) जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों में काम किया। इसी बीच खबरें हैं कि वह कार्तिक आर्यन अभिनीत आगामी फिल्म 'नागजिला' का भी अहम हिस्सा होंगे।

    खबरें और भी

    रवि किशन की कास्टिंग पर बोले प्रोड्यूसर

    'फुकरे' फिल्म फेम मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही फिल्म को करण जौहर और महावीर जैन मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'नागजिला' में रवि किशन के कास्ट किए जाने की पुष्टि खुद महावीर जैन ने की है। उन्होंने कहा कि रवि किशन के साथ काम करने अच्छा अनुभव था । वह अच्छे और पेशेवर कलाकार हैं।

    Ravi Kishan

    कार्तिक संग होंगे फनी सीन्स!

    प्रोड्यूसर ने आगे कहा, "इस फिल्म में वह अनोखी भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनका कैरेक्टर चुलबुले स्वभाव का है, उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से मनोरंजन और ज्यादा बढ़ा दिया है। फिल्म में उन्होंने और कार्तिक ने पहली बार साथ काम किया। सेट पर दोनों ने साथ में खूब हंसी मजा किया।

    इसके अलावा नागजिला में कार्तिक के साथ अभिनेत्री प्रीती मुकुंदन अहम भूमिका में हैं। कार्तिक इसमें इच्छाधारी नाग की भूमिका में होंगे। फिल्म अगले साल 12 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan की अपकमिंग फिल्म में हुई नई एक्ट्रेस की एंट्री, पहली बार पर्दे पर फरमाएंगी रोमांस

    यह भी पढ़ें- Naagzilla को मिल गया 'खलनायक', 'नाग लोक' के दुश्मन से सामना करने के लिए तैयार Kartik Aaryan!