Kartik Aaryan की अपकमिंग फिल्म में हुई नई एक्ट्रेस की एंट्री, पहली बार पर्दे पर फरमाएंगी रोमांस
अभिनेता कार्तिक आर्यन और निर्देशक लव रंजन की अपकमिंग अनटाइटल फिल्म के लिए एक नई एक्ट्रेस का नाम चर्चा में बना हुआ है। ...और पढ़ें
-1781594705769_m.webp)
कार्तिक की नई हीरोइन (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
कार्तिक आर्यन की नई फिल्म की चर्चा
लीड एक्ट्रेस की रेस में ये अदाकारा
निर्देशक लव रंजन करेंगे डायरेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्यार का पंचनामा और भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों के जरिए फैंस का दिल जीतने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम उनकी कई अपकमिंग मूवीज को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अब खबर आ रही है कि कार्तिक की एक नई फिल्म का डायरेक्शन लव रंजन कर रहे हैं।
कार्तिक और लव की इस फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है। इस बीच बी टाउन इंडस्ट्री की एक पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम इस रेस में शामिल है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी अदाकारा है।
ये एक्ट्रेस बनेगी कार्तिक की हीरोइन
इन दिनों अभिनेत्री शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) के सितारे बुलंदी पर चल रहे हैं। एक तरफ वह अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म मैं वापस आऊंगा के लिए प्रशंसा बटोर रही हैं तो दूसरी तरफ अगले महीने उनकी फिल्म अल्फा (Alpha) भी प्रदर्शन की कतार में है। सूरज बड़जात्या निर्देशित और आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म ये प्रेम मोल लिया भी इसी साल प्रदर्शित होगी।
यह भी पढ़ें- 'मुन्नी' के लिए फिर 'गोट्या' करेगा तांडव! Munjya 2 पर डायरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- 'निराश नहीं...'

इस बीच खबरें हैं कि अब वह कार्तिक आर्यन के साथ भी फिल्म करने जा रही हैं। दरअसल, कार्तिक जल्द ही लव रंजन के निर्देशन में बन रही रोमांटिक कामेडी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म की नायिका की भूमिका के लिए लव ने शरवरी से संपर्क किया है।

शरवरी ने भी इस फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है। फिलहाल लव इस फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं। उनकी योजना दिसंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू करने की है। पटकथा पूरी होने के बाद वह कार्तिक और शरवरी को पूरी पटकथा सुनाएंगे।
खबरें और भी
उसके बाद शरवरी फिल्म पर अपना अंतिम निर्णय लेंगी। वहीं कार्तिक आगामी दिनों में नागजिला और अनुराग बासु निर्देशित अनाम फिल्म में नजर आएंगे। अगर सब कुछ सही रहा तो कार्तिक और शरवरी की जोड़ी पहली बार हिंदी सिनेमा में दिखेगी।
अल्फा में होगा अहम किरदार
यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड मूवी अल्फा में शरवरी वाघ का अहम किरदार होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शरवरी इंडियन स्पाई एजेंट के रोल में नजर आएंगी। उनकी ये फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अल्फा में शरवरी के अलावा आलिया भट्ट, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी मौजूद हैं।