Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Alpha: स्पाई थ्रिलर का इतिहास बदलेंगे 4 सूरमा, ऐल्फा की कास्ट के फर्स्ट लुक आउट

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 04:40 PM (IST)

    यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर फिल्म ऐल्फा की फुल कास्ट की डिटेल्स और लुक्स सामने आ गए हैं। ...और पढ़ें

    ऐल्फा की कास्ट डिटेल्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    ऐल्फा की कास्ट डिटेल्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. फिल्म ऐल्फा में नजर आएंगे ये कलाकार

    2. स्पाई थ्रिलर के टीजर ने जीता सबका दिल

    3. आलिया भट्ट का ऐल्फा में अहम किरदार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा की अगली फिल्म का नाम ऐल्फा है। जिसका निर्माण उनको होम प्रोडक्शन यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स के तहत हुआ है। ऐल्फा का डायरेक्शन शिव रवैल किया है और बुधवार को इस मूवी का लेटेस्ट टीजर भी रिलीज किया गया है। 

    जो रिलीज के 24 घंटे बाद भी सिनेमाई गलियारे में छाया हुआ है। इस बीच अब मेकर्स की तरफ से ऐल्फा की फुल कास्ट की डिटेल्स रिवील की गई है और उनके लुक्स को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। आइए जानते हैं कि ऐल्फा में कौन-कौन नजर आएगा। 

    ऐल्फा में नजर आएंगे ये कलाकार

    ऐल्फा के टीजर में आलिया भट्ट और बॉबी देओल की झलक देखने को मिली थी। इससे ये साफ हो गया था कि इस स्पाई थ्रिलर में ये दोनों अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इन दोनों टक्कर देने के लिए ऐल्फा में अभिनेता अनिल कपूर और शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में मौजूद हैं, जिसका खुलासा फिल्म के लेटेस्ट पोस्टर्स के जरिए हो गया है। 

    यह भी पढ़ें- Alpha को मिला 'टाइगर' का साथ, आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर के सपोर्ट में उतरे सलमान खान

    गुरुवार को यशराज फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ऐल्फा की कास्ट फर्स्ट लुक पोस्टर्स को शेयर किया है, जिसमें आलिया भट्ट, बॉबी देओल, अनिल कपूर और शरवरी वाघ सभी एक साथ नजर आ रहे हैं। 

    ये पहला मौका होगा कि जब ये सभी कलाकार किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। जिस तरह की हाइप फिलहाल ऐल्फा को लेकर फैंस के बीच देखने को मिल रही है, उससे ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि यशराज फिल्म्स की ये स्पाई थ्रिलर यकीनन तौर पर सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। 

    इस दिन रिलीज होगी ऐल्फा

    पहले आलिया भट्ट स्टारर स्पाई थ्रिलर ऐल्फा को 10 जुलाई को रिलीज किया जाना था। लेकिन टीजर रिलीज के साथ ही मेकर्स ने इसमें बदलाव किया है और बताया है कि अब ऐल्फा 3 जुलाई सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि यशराज फिल्म्स की टाइगर, वॉर और पठान जैसे स्पाई थ्रिलर मूवीज की तरह ये मूवी भी कमर्शियल तौर पर सफलता कर सकती है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- उदय चोपड़ा ने लिखी Alpha की कहानी? Alia Bhatt की फिल्म की हुई फजीहत, भड़का इंटरनेट बोला 'धिक्कार है'