36 साल पुरानी फिल्म की कॉपी निकली Alpha, सोशल मीडिया पर उड़ी आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर की धज्जियां?
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ऐल्फा के टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म एक 36 साल पुरानी फिल्म की कॉपी होने का दावा किया जाने लगा है। ...और पढ़ें

आलिया भट्ट की ऐल्फा (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
आलिया भट्ट की अगली फिल्म का नाम ऐल्फा
इस पुरानी फिल्म का कॉपी होने का दावा
चर्चा में आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर ऐल्फा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन की लेडी सुपरस्टार आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड मूवी ऐल्फा का टीजर आज रिलीज हो गया है। निर्देशक शिव रवैल और निर्माता आदित्य चोपड़ा की ये स्पाई थ्रिलर अब अन्य वजह से चर्चा में आ गई है। ऐल्फा का टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को कॉपी किए जाने का आरोप लग रहा है।
तमाम यूजर्स की तरफ से ये दावा किया जा रहा है कि 36 साल पहले रिलीज होने वाली एक विदेशी फिल्म और ऐल्फा के कई सीन्स एक जैसे हैं। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
ऐल्फा को लेकर चर्चा शुरू
बुधवार को यशराज फिल्म्स की ओर से फिल्म ऐल्फा का लेटेस्ट टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता बॉबी देओल की झलक देखने को मिली है। टीजर से ये साफ हुआ है कि आलिया फिल्म में बॉबी की बेटी का रोल प्ले कर रही हैं, जिन्हें बॉबी सीक्रेट मिशन को अंजाम देने के लिए कड़ी ट्रेनिंग देते हैं।
यह भी पढ़ें- 13 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहा यश राज का 'लकी चार्म', फैंस बोले- 'इंस्पेक्टर अली लोडिंग'
-1781097328597.jpg)
लेकिन टीजर रिलीज होने के तुरंत बाद, सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐल्फा और साल 1990 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फ्रेंच एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ला फेम निकिता' के बीच समानताएं बतानी शुरू कर दीं। कई यूजर्स ने गौर किया कि इन दोनों फिल्मों की कहानियां एक ऐसी युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमती हैं जिसे एक शक्तिशाली संगठन या मेंटर द्वारा भर्ती किया जाता है,
खबरें और भी
The opening scene is copied 90% from the scene in Luc Besson's action classic LA FEMME...😱
— KRANKUL (@FilmoriaHub) June 10, 2026
The Plot is also similar... #Alpha 😭 https://t.co/K2AegbG5da pic.twitter.com/TK3118Vgmx
ट्रेनिंग दी जाती है और एक खतरनाक हत्यारे में रूप में बदल दिया जाता है। कई यूजर्स ने उस फ्रेंच क्लासिक फिल्म के क्लिप और तस्वीरें शेयर कीं और कहा कि ऐल्फा की शुरुआत में दिखाई गई कहानी का मूल आधार 'ला फेम निकिता' जैसे ही लग रहा है। इस तरह से फिलहाल ऐल्फा सुर्खियां बटोर रही है।
कब रिलीज होगी ऐल्फा
टीजर रिलीज के साथ मेकर्स की तरफ से ऐल्फा की नई रिलीज डेट का भी एलान किया गया है। 3 जुलाई 2026 को आलिया भट्ट की ये स्पाई थ्रिलर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। मालूम हो कि फिल्म जिगरा के बाद आलिया ऐल्फा के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।