Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Alpha Teaser: खतरनाक मिशन को अंजाम देगी बाप-बेटी की जोड़ी, Alia Bhatt की अल्फा का टीजर आउट

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 12:07 PM (GMT+05:30)

    बी टाउन एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड मूवी अल्फा का लेटेस्ट टीजर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया। ...और पढ़ें

    अल्फा का टीजर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    अल्फा का टीजर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. सामने आया अल्फा का लेटेस्ट टीजर

    2. आलिया भट्ट और बॉबी देओल की दिखी झलक

    3. इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी अल्फा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म के बारे में बात की जाए तो उसमें अभिनेत्री आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा का नाम जरूर शामिल होगा। लंबे समय से अल्फा का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में य खबर सामने आई थी कि मेकर्स जल्द ही इसका टीजर रिलीज करने वाले हैं। 

    इस आधार पर यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म अल्फा का पहला टीजर सामने आ गया है, जिसमें आलिया भट्ट और बॉबी देओल की झलक देखने को मिल रही है। कैसा है अल्फा का टीजर, आइए एक नजर डालते हैं-

    रिलीज हुआ अल्फा का टीजर

    10 जून को अल्फा के टीजर रिलीज डेट को फिक्स किया गया था। इस आधार पर तय समयानुसार अल्फा का पहला टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। यशराज फिल्म्स के एक्स हैंडल पर इसे शेयर किया है, जिसे फर्स्ट किल का नाम दिया गया है। टीजर देखने से साफ पता चल रहा है कि अल्फा में आलिया भट्ट अभिनेता बॉबी देओल की बेटी का किरदार निभा रही हैं,

    यह भी पढ़ें- स्पाई थ्रिलर में दम दिखाएंगी आलिया भट्ट, आ गई Alpha के टीजर रिलीज की जानकारी?

    alpha teaser

    जिन्हें एक जासूस बनाना चाहते हैं और खतरनाक खुफिया मिशन को अंजाम दिलवाते हैं। इस दौरान आलिया का एक्शन अंदाज पूरी टीजर की लाइमलाइट बना हुआ है, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। अभी अल्फा के टीजर में सिर्फ बॉबी और आलिया को हाईलाइट किया गया है।

    खबरें और भी

    उम्मीद है कि मेकर्स की तरफ से अन्य किरदारों को लिए स्पेशल टीजर रिलीज किए जाएंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो अल्फा का ये लेटेस्ट टीजर शानदार है और इसे देखने के बाद फिल्म के लिए सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट हाई हो गई है। बता दें कि अल्फा के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं और निर्देशक की कमान शिव रवैल ने किया है। 

    बदल गई अल्फा की रिलीज डेट

    पहले मेकर्स की तरफ से अल्फा की रिलीज डेट 10 जुलाई 2026 घोषित गई थी। लेकिन टीजर रिलीज के बाद इसमें बदलाव देखने को मिला है और अब ये स्पाई थ्रिलर 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मालूम हो कि फिल्म अल्फा में आलिया भट्ट और बॉबी देओल के अलावा अभिनेता अनिल कपूर और शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 

    यह भी पढ़ें- 'अल्फा' के सेट पर Alia Bhatt के साथ हुआ Bobby Deol का झगड़ा? एक्टर ने कहा- 'मैं भी हैरान था कि...'