13 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहा यश राज का 'लकी चार्म', फैंस बोले- 'इंस्पेक्टर अली लोडिंग'
कई सालों बाद यश राज का एक लकी चार्म आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा के साथ वापसी कर रहा है। फैंस उनके इस नए रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं।
-1781087296616_m.webp)
HighLights
उदय चोपड़ा ने अल्फा में क्या किया काम?
बॉबी देओल निभाएंगे आलिया भट्ट के पिता का रोल
कई सालों बाद उदय चोपड़ा की वापसी से फैंस उत्साहित हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर उदय चोपड़ा (Uday Chopra) कई सालों से बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर रहे हैं। इस बीच वो किसी इवेंट वगैरह में भी दिखाई नहीं दिए। हालांकि अब ऐसा लगता है कि एक्टर बहुत जल्द कमबैक करने के लिए तैयार हैं।
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' (Alpha Movie) के साथ उदय ने चुपचाप वापसी की है। ट्रेलर रिलीज के बाद से इस खबर की पुष्टि भी हो गई।
फिल्म में क्या है बॉबी देओल का रोल
उदय चोपड़ा ने इस एक्शन-पैक्ड प्रोजेक्ट में अपने लिए एक नया रोल चुना है। बुधवार को, 'अल्फा' के मेकर्स ने एक टीजर के जरिए फिल्म की पहली झलक दी जिसमें आलिया भट्ट और बॉबी देओल के किरदारों पर फोकस किया गया था। इस फिल्म में बॉबी देओल ने आलिया भट्ट के पिता का किरदार निभाया है।
-1781087872382.jpg)
यह भी पढ़ें- स्पाई थ्रिलर में दम दिखाएंगी आलिया भट्ट, आ गई Alpha के टीजर रिलीज की जानकारी?
शानदार विज़ुअल्स और रोमांचक सीन्स की काफी ज्यादा तारीफ हो रही है। आलिया भट्ट के एक्शन अवतार को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं फिल्म के क्रेडिट्स ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। क्रेडिट्स के अनुसार 'अल्फा' की कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है। इस बीच सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
यूजर्स ने कमेंट्स में जताई खुशी
एक यूजर ने कमेंट किया,'टैलेंट तो जींस में होता है, क्या उदय पर्दे के पीछे से वापसी कर रहे हैं?' वहीं एक और ने लिखा,'इतने सालों बाद उदय चोपड़ा का नाम सुनने को मिला'। एक और ने लिखा,'पिछली बार उन्होंने 'प्यार इम्पॉसिबल' लिखी थी'।
एक ने मजाक में कहा, "धूम यूनिवर्स से इंस्पेक्टर अली का कैमियो आने वाला है", तो एक और हैरान होकर बोला,'क्या?'
एक अन्य ने कमेंट किया,'आलिया को छोड़ो...देओल को छोड़ो... स्पाई यूनिवर्स को छोड़ो... शरवरी के न होने की बात छोड़ो... इस फिल्म का जश्न इसलिए मनाया जाना चाहिए क्योंकि इसमें 'लॉर्ड उदय चोपड़ा' राइटर के तौर पर वापसी कर रहे हैं'।
Alpha
— ಅಲ್ಪಸಂಖ್ಯಾತ (@alpasankhyata) June 10, 2026
Story: Uday Chopra 🙆🏻♂️
I know the fate of the film... pic.twitter.com/LzzsbBlo2S
एक एक्टर के तौर पर, उदय को आखिरी बार 'धूम 3' में बाइकर अली अकबर फतेह खान के रोल में देखा गया था। ये फिल्म 20 दिसंबर, 2013 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद, उन्होंने एक्टिंग छोड़कर प्रोडक्शन पर ध्यान देना शुरू कर दिया।
शिव रवैल हैं फिल्म के निर्देशक
अल्फा को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी सौमिल शुक्ला और श्रीधर राघवन ने लिखी है। इसे आदित्य चोपड़ा और अक्षय विधानी ने प्रोड्यूस किया है। इसके डायलॉग इशिता मोइत्रा ने लिखे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।