Alpha को मिला 'टाइगर' का साथ, आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर के सपोर्ट में उतरे सलमान खान
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ऐल्फा को सुपरस्टार सलमान खान की तरफ से सपोर्ट मिला है। ...और पढ़ें
-1781159059476_m.webp)
सलमान खान और ऐल्फा (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
आलिया भट्ट की अगली फिल्म ऐल्फा
टीजर रिलीज को लेकर चर्चा में फिल्म
सलमान खान ने किया ऐल्फा को सपोर्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार को आलिया भट्ट और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ऐल्फा का लेटेस्ट टीजर रिलीज किया गया है। एक था टाइगर और पठान जैसी कई स्पाई थ्रिलर बनाने वाले यशराज फिल्म्स की अगली पेशकश की तौर पर फिलहाल ऐल्फा का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है।
लेकिन वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर ऐल्फा को फ्रेंच एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ला फेम निकिता' की कॉपी होने का दावा किया जा रहा है। इस ऐल्फा को सुपरस्टार सलमान खान और स्पाई जॉनर के टाइगर का सपोर्ट मिला है।
ऐल्फा को मिला टाइगर का साथ
हिंदी सिनेमा में स्पाई थ्रिलर जॉनर को अगर किसी अभिनेता ने पहचान दिलाई है तो वह सलमान खान ही हैं। वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स टाइगर फ्रेंचाइजी की फिल्में एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और टाइगर 3 जैसी मूवीज के जरिए फैंस का दिल जीतने बॉलीवुड के टाइगर यानी सलमान ने अब आलिया भट्ट की फिल्म ऐल्फा को सपोर्ट किया है, जो यशराज फिल्म्स की अगली पेशकश है।
यह भी पढ़ें- 36 साल पुरानी फिल्म की कॉपी निकली Alpha, सोशल मीडिया पर उड़ी आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर की धज्जियां?

सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ऐल्फा फिल्म का ऑफिशियल टीजर शेयर किया है और उसमें फिल्म की कास्ट को टैग किया है।
-1781160116092.jpg)
जिसमें आलिया भट्ट, बॉबी देओल, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और यशराज फिल्म्स के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही अब फैंस को साफ पता चल गया है कि ऐल्फा के साथ में टाइगर भी खड़ा है।
Alpha | The First Kill ❗️ pic.twitter.com/IoGCnYlPSL
— Yash Raj Films (@yrf) June 10, 2026
उम्मीद लगाई जा रही है कि सलमान की टाइगर फ्रेंचाइजी की तरह निर्माता आदित्य चोपड़ा की ऐल्फा को भी स्पाई थ्रिलर के तौर पर कमर्शियल सफलता मिल सकती है। फिलहाल ऐल्फा के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है और ये यूट्यूब पर नंबर-1 पर ट्रेंड तकर रहा है। सलमान के अलावा अमिताभ बच्चन ने भी ऐल्फा को सपोर्ट किया है और टीजर की तारीफ की है।
कब रिलीज होगी ऐल्फा
गौर किया जाए आलिया भट्ट की अपकमिंग स्पाई थ्रिलर ऐल्फा की रिलीज के बारे में तो 3 जुलाई 2026 को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐल्फा के टीजर में आलिया ने अपने एक्शन अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया है और इसी वजह से ऐल्फा को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है।