Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुन्नी' के लिए फिर 'गोट्या' करेगा तांडव! Munjya 2 पर डायरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- 'निराश नहीं...'

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 10:14 PM (IST)

    आदित्य सरपोतदार सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी मुंज्या (Munjya) का सीक्वल लेकर आ रहे हैं या नहीं, इस बारे में उन्होंने बड़ा अपडेट दिया है। ...और पढ़ें

    मुंज्या 2 को लेकर डायरेक्टर का खुलासा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    मुंज्या 2 को लेकर डायरेक्टर का खुलासा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मुंज्या के सीक्वल पर डायरेक्टर का अपडेट

    2. बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी फिल्म

    3. आदित्य सरपोतदार ने किया था निर्देशन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म मुंज्या (Munjya) सबसे सफल हॉरर फिल्मों में से एक है। स्त्री के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी। लोककथा पर आधारित फिल्म में कोई बड़े स्टार्स नहीं थे, फिर भी इस फिल्म ने धांसू कमाई की थी।

    मुंज्या फिल्म की एंडिंग सस्पेंस के साथ हुई थी, जिससे माना जा रहा था कि फिल्म का सीक्वल आएगा। दो साल से फिल्म के सीक्वल का दर्शक इंतजार कर रहे हैं। अब आखिरकार फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार (Aditya Sarpotdar) ने मुंज्या 2 को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है।

    मुंज्या 2 पर क्या बोले डायरेक्टर?

    आदित्य सरपोतदार का कहना है कि वह मुंज्या 2 तब तक नहीं लाएंगे, जब तक कि उन्हें एक बढ़िया स्क्रिप्ट नहीं मिल जाती है। वह दर्शकों को निराश नहीं करना चाहते हैं। वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में डायरेक्टर ने कहा, "मुझे इसको लेकर बहुत सारे मैसेज मिलते हैं और यह जानकर अच्छा लगता है कि लोग इसे देखना चाहते हैं लेकिन असल बात यही है। मैं उन्हें कोई औसत दर्जे की चीज देकर निराश नहीं कर सकता।"

    munjya 2

    Sharvari and Abhay Verma In Munjay- IMDb

    यह भी पढ़ें- Horror Movies: हिंदी सिनेमा में बदलता हॉरर फिल्मों का दौर, ट्रेंड फॉलो करते-करते कहां आ गए हम?

    अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में डायरेक्टर

    आदित्य ने आगे कहा, "अगर मैं स्टैंडर्ड के मुताबिक चीज नहीं बना सकता तो मैं उसे बनाना ही पसंद नहीं करूंगा। अगर कोई मुझसे 10 साल बाद भी पूछे कि 'आपने इसे क्यों नहीं बनाया?', तो मुझे कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन जब तक मुझे यह न लगे कि मेरी स्क्रिप्ट एक खास क्वालिटी की है और बिल्कुल नई व लोगों की उम्मीदों से कहीं बेहतर है, तब तक मैं इसे नहीं बनाऊंगा।"

    खबरें और भी

    मैडॉक फिल्म्स के हॉरर यूनिवर्स में शुमार मुंज्या में शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से शरवरी और अभय की किस्मत चमक गई थी।

    यह भी पढ़ें- 'मुंज्या' एक्टर की Amitabh Bachchan से ऐसी थी पहली मुलाकात, कहां- जेब से निकालकर बादाम दिए और फिर...