Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Stree 3 के चाहने वालों को करना होगा और इंतजार, साल 2026 में रिलीज नहीं होगी फिल्म? कारण सुन लगेगा धक्का

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 09:02 PM (IST)

    Stree 3: स्त्री 2 की सफलता के बाद से ही इसके पार्ट 3 को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। निर्माता ने भी इस पर बात की थी। हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी के सीक्वल की ...और पढ़ें

    कब रिलीज होगी स्त्री 3 (फोटो- इंस्टाग्राम)

    कब रिलीज होगी स्त्री 3 (फोटो- इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी शुरुआत से ही दिनेश विजान (Dinesh Vijan) के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने दर्शकों को बेहतरीन कंटेंट दिया है। इसमें साल 2009 में आई लव आज कल, 2012 में आई कॉकटेल आदि शामिल हैं। लेकिन दिनेश विजान का भाग्य तब पलटा जब उन्होंने साल 2018 में स्त्री के लिए निर्देशक अमर कौशिक के साथ हाथ मिलाया। इस जोड़ी ने जो हमें एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी तो फिर रुकी ही नहीं। इन्होंने आगे चलकर मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) का निर्माण किया।

    अगले साल रिलीज नहीं होगी स्त्री 2?

    एक संपूर्ण ब्रह्मांड होने के बावजूद, जो किसी न किसी तरह से जुड़ा हुआ है हर एक फिल्म का कंटेंट एक दूसरे से अलग होता है। फिर चाहे वह स्त्री 2 (2024), मुंज्या (2024), भेड़िया (2022) हो या हाल ही में रिलीज हुई थामा। यहां तक को सब ठीक था लेकिन अब जो खबर हम आपको बताने वाले हैं वो स्त्री 3 के फैंस को थोड़ा निराश कर सकती है। जिन लोगों को इंतजार है कि स्त्री 3 साल 2026 में रिलीज होगी उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

    Stree 2 (2)

    यह भी पढ़ें- 'स्त्री 2' की सफलता के बाद बदले Shraddha Kapoor के तेवर? इस कारण प्रोजेक्ट से खींच लिए पैर

    हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में दिनेश विजान ने बताया कि उन्होंने यह उपलब्धि कैसे हासिल की और मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स कैसे अस्तित्व में आया।

    किसने दी दिनेश विजन को सलाह?

    दिनेश ने ये यूनिवर्स कैसे तैयार किया और उनकी हर एक फिल्म दूसरी से अलग कैसे होती है इस पर बात करते हुए निर्माता ने कहा,"किसी बहुत ही समझदार व्यक्ति ने मुझसे कहा था कि जब आप फिल्में बना रहे हों, तो उन्हें एक बॉक्स में रखें। चक रोवन नाम के एक शख्स हैं जो क्रिस्टोफर नोलन की सभी फिल्मों के निर्माता हैं, उन्होंने उनमें से ज़्यादातर फिल्में बनाई हैं। उन्होंने 2012 में दीपिका पादुकोण और मुझे यह बात बताई थी। यह बात मेरे ज़ेहन में हमेशा के लिए रह गई। इसलिए जब स्त्री बनी, तो मुझे समझ आ गया कि क्षमता होनी चाहिए। अगर आप कुछ लोगों को मिलाना चाहते हैं, तो फिजिक्स को न बदलें। इसी तरह यूनिवर्स का विचार आया।"

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

    दिनेश ने सभी फिल्मों को बताया दूसरे से अलग

    मुंज्या और स्त्री का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,"ये पूरी तरह से अलग दुनियाएं हैं। पारिवारिक कलह... इसलिए हम इसे न दोहराने के लिए बहुत सचेत हैं। इसीलिए हम अगले साल स्त्री 3 नहीं ला रहे हैं, आप जानते हैं, जो कि ज़्यादातर लोग करना चाहेंगे, है ना? हम भी। इसे लाना ज़्यादा समझदारी भरा कदम है।

    इसमें एक सफ़र है। इसलिए हम कोशिश कर रहे हैं... मेरे हिसाब से, मैं एक संयुक्त परिवार से हूं। हमें एक बड़ा पारिवारिक माहौल पसंद है। तो, यह ब्रह्मांड एक परिवार है और इसमें अलग-अलग तरह के किरदार हैं। कोई भी एक जैसा नहीं है। इसलिए जब आप थामा देखेंगे तो आपको एहसास होगा कि यह मुंज्या जैसा बिल्कुल नहीं है। यहां तक कि पारिवारिक ड्रामा भी अलग है। अगर आप इसे देखें, तो यहां पिता-पुत्र का संघर्ष स्त्री के मां और पुत्री के संघर्ष से बहुत अलग है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 69 साल के अन्नू कपूर ने Tamannaah Bhatia की बॉडी पर की भद्दी टिप्पणी, यूजर्स बोले - अश्लील आदमी