Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bollywood Debut: राशा थडानी से इब्राहिम अली खान तक, ये स्टार किड्स 2024 में करेंगे डेब्यू, कुछ पहले ही बने स्टार

    Updated: Mon, 01 Jan 2024 04:36 PM (IST)

    Star Kids Bollywood Debut 2024 बॉलीवुड के लिए साल 2023 राहत भरा रहा। कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया और बायकॉट का ग्रहण हटाया। वहीं कई स ...और पढ़ें

    ये स्टार किड्स 2024 में करेंगे डेब्यू, (X Image)
    ये स्टार किड्स 2024 में करेंगे डेब्यू, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 के अंत के साथ ही 2024 की शुरूआत हो चुकी है। बीते साल बॉलीवुड में कई स्टार किड्स ने डेब्यू किया। वहीं, अब 2024 में भी कई स्टार किड्स फिल्मी पारी शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। आइए जानते हैं किन स्टार्स के बच्चे फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू करने वाले हैं...

    राशा थडानी

    रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी साल 2024 में बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। राशा, अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। ये अमन देवदन का भी बॉलीवुड डेब्यू है।  

    यह भी पढ़ें- Raveena Tandon: केदारनाथ के बाद ऋषिकेश पहुंची रवीना टंडन, बेटी राशा और पुजारियों संग की गंगा आरती

    इब्राहिम अली खान

    सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी डेब्यू करने वाले हैं। वो फिल्म सरजमीन के साथ बॉलीवुड में कदम रखेंगे।

    शनाया कपूर

    शनाया कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा बटोरती हैं। डेब्यू के पहले ही उनकी खूबसूरती के हजारों लोग दीवाने हो गए हैं। संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर मलयालम एक्टर मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म वृषभ के साथ डेब्यू करने वाली हैं।

    पश्मीना रोशन

    ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। डेब्यू से पहले ही पश्मीना सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। इश्क विश्क रिबाउंड के साथ पश्मीना रोशन बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

    वीर पहाड़िया

    वीर पहाड़िया, शिखर पहाड़िया के भाई है। बता दें कि शिखर पहाड़िया का नाम अक्सर जाह्नवी कपूर के साथ जुड़ता रहा है। पॉलिटिकल बैकग्राउंड से आने वाले वीर पहाड़िया, अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स के साथ एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं।

    खबरें और भी

    जुनैद खान

    आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। वो यश राज फिल्म्स की मूवी महाराज के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे। इस फिल्म उनके अपोजिट शालिनी पांडे हैं।

    यह भी पढ़ें- Aamir Khan ने बेटे जुनैद के डेब्यू का किया एलान, प्रोड्यूसर बनकर करेंगे शुरुआत, पिता का होगा कैमियो