Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Krishna Janmashtami 2023: कभी दोस्त कभी योद्धा के रूप में दिखे भगवान कृष्ण, इन फिल्मों के साथ मनाएं जन्माष्टमी

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 12:26 AM (IST)

    Krishna Janmashtami 2023 Movies जन्माष्टमी का त्योहार आने वाला है। ये त्योहार पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर उनक ...और पढ़ें

    श्री कृष्ण पर बनी कुछ फिल्में। (Photo Credit: screen shots/youtube)
    श्री कृष्ण पर बनी कुछ फिल्में। (Photo Credit: screen shots/youtube)

    HighLights

    1. इस जन्माष्टमी देखें भगवान कृष्ण पर बनी ये फिल्में
    2. फिल्म 'कृष्ण सुदामा' सुदामा का जीवन दिखाती है
    3. 'कृष्णा द बर्थ' एक एनिमेटेड फिल्म है

    नई दिल्ली, जेएनएन। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पूरी दुनिया में श्रद्धाभाव और धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान कृष्ण फिल्मकारों का भी प्रिय विषय रहे हैं और अक्सर इस किरदार को अलग-अलग कहानियों के जरिए पर्दे पर लाया गया है।

    उनकी लीलाओं को समेटते हुए कई फिल्मों का निर्माण किया गया है। जन्म से लेकर महाभारत के युद्ध तक, कृष्ण की गाथाएं सिनेमा का हिस्सा बनती रही हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर ऐसी ही कुछ फिल्मों की बात।

    कृष्ण सुदामा

    कृष्ण और उनके सखा सुदामा को केंद्र में रखकर कई फिल्मों का निर्माण हुआ है। 1933 में आयी जयंत देसाई की कृष्ण सुदामा में केकी अदजानिया, राम आप्टे और एम भगवानदास ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। 

    1976 में आयी निताई पालित द्वारा निर्देशित कृष्ण सुदामा में शांति स्वरूप, गोविंद तेज, त्रिपुरा मिश्रा ने फिल्म में प्रमुख किरदार निभाये। 1980 में कृष्ण भक्त सुदामा में विश्वजीत ने भगवान कृष्ण और भारत भूषण ने सुदामा का किरदार निभाया था।

    श्री कृष्ण लीला

    इस फिल्म की कहानी में भगवान कृष्ण अपने दुष्ट मामा कंस द्वारा भेजे गए राक्षसों से लड़ते हैं और अपने गांव के लोगों को बचाते है। यह फिल्म साल 1971 में रिलीज हुई थी। श्री कृष्ण लीला फिल्म को होमी वाडिया ने डायरेक्ट किया था।

    खबरें और भी

    भगवान श्री कृष्ण

    इस फिल्म की कहानी में भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर उनके अत्याचारी मामा को मारने और महाभारत युद्ध में उनकी भूमिका जैसी लीलाएं दिखाई गई हैं। भगवान श्री कृष्ण फिल्म साल 1985 में रिलीज हुई थी। इसे रामकुमार बोहरा ने डायरेक्ट किया था। अजीत भल्ला, कुमुद बोले और मनहर देसाई ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। 

    श्री कृष्णार्जुन युद्ध

    इस फिल्म की कहानी हनुमान जी और कुंतीपुत्र अर्जुन के बीच एक घातक युद्ध को दिखाती है। यह फिल्म साल 1971 में रिलीज हुई थी। श्री कृष्णार्जुन युद्ध फिल्म को बाबूभाई मिस्त्री ने डायरेक्ट किया था। अभि भट्टाचार्य, जयश्री गाडकर, महिपाल और जीवन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए थे।

    कृष्णा कंस वध

    यह फिल्म कृष्ण द्वारा मथुरा में की गई लीलाओं पर आधारित थी। इसमें उनका भाई बलराम के साथ मिलकर मथुरा जाना और कंस का वध करना दिखाया गया है। फिल्म में भगवान विष्णु के कृष्ण का अवतार लेने की वजह भी बताई गई है। इस एनिमेटेड फिल्म को साल 2007 में रिलीज किया गया था।

    कृष्णा द बर्थ

    यह फिल्म वासुदेव और देवकी के बेटे कृष्ण के रूप में भगवान विष्णु के चमत्कारी जन्म की कहानी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया था कि कैसे श्रीकृष्ण ने जन्म लिया और कंस ने उन्हें कई बार मारने की कोशिश की। 'कृष्णा द बर्थ' फिल्म को राजीव चिलाका ने डायरेक्ट किया है। यह एनिमेटेड फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी।

    कृष्णा इन वृंदावन

    इस फिल्म की कहानी में कृष्ण और उनका परिवार खतरों से बचने के लिए गोकुल से वृंदावन में चला जाता है। कृष्ण अपने भाई बलराम के साथ अपने मामा द्वारा भेजे गए दुष्ट राक्षसों का विनाश करते हैं। साथ ही कृष्ण और राधा के बीच प्रेम को भी फिल्म में दिखाया गया है। इस एनिमेटेड को भी राजीव चिलाका ने डायरेक्ट किया है, जिसे साल 2007 में रिलीज किया गया था।

    कृष्ण बलराम-कालवक्र

    यह फिल्म कंस के वध के आगे की कहानी दिखाती है। फिल्म में कृष्ण और बलराम को न्यू एज सुपरहीरोज की तरह दिखाया गया है। फिल्म में दोनों भाई कालवक्र नाम के एक राक्षस के चंगुल से पृथ्वी को बचाते हुए नजर आते हैं। यह भी एनिमेटेड फिल्म है, जो साल 2009 में रिलीज हुई थी।