Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bollywood Songs Playlist: 2023 का स्वागत बॉलीवुड के टॉप गानों से करने के लिए हो जाइए तैयार, देखें पूरी लिस्ट

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 31 Dec 2022 06:23 PM (GMT+05:30)

    Bollywood Party Songs Playlist 2022 में कई सुपरहिट गाने रिलीज हुए है। इन गानों पर कई कलाकारों ने लाइव परफॉर्म भी किया है। अब 2023 के स्वागत के लिए इन ...और पढ़ें

    Bollywood Party Songs Playlist: 2022 में बॉलीवुड के की कई सुपरहिट फिल्मों में गाने रिलीज हुए है।
    Bollywood Party Songs Playlist: 2022 में बॉलीवुड के की कई सुपरहिट फिल्मों में गाने रिलीज हुए है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood Party Songs Playlist: 2022 खत्म होने वाला है और 2023 कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा। ऐसे में नए वर्ष के स्वागत के लिए बॉलीवुड के गाने अक्सर पार्टियों में बजाए जाते हैं। 2022 में कई सुपरहिट गाने रिलीज हुए हैं जोकि न्यू ईयर की शाम को प्लेलिस्ट के तौर पर बजाए जा सकते हैं।

    नाटू-नाटू

    इससे पहला गाना फिल्म आरआरआर का नाटू-नाटू है। यह गाना 2023 ऑस्कर अवार्ड में बेस्ट ओरिजिनल सांग कैटेगरी के लिए भी नॉमिनेट हुआ है। इस गाने में राम चरण और जूनियर एनटीआर ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है।

    सामी-सामी

    फिल्म पुष्पा द राइस का गाना सामी-सामी भी काफी पॉपुलर हुआ है। इस गाने पर रश्मिका मंदाना ने शानदार डांस किया था। यह कई पार्टियों में आज भी बजाया जाता है। इस गाने पर भी शानदार डांस किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela ने टि्वटर पर किया क्रीप्टिक पोस्ट, फैंस में छिड़ी बहस- ऋषभ पंत या पीएम मोदी के लिए?

    भूल भुलैया 2 टाइटल ट्रैक

    भूल भुलैया 2 टाइटल ट्रैक भी एक पार्टी सांग है। इसे कार्तिक आर्यन पर फिल्माया गया था। इसे नीरज श्रीधर ने गाया है। यह गाना काफी सुपरहिट रहा है। इसमें कार्तिक आर्यन के अलावा कियारा आडवाणी भी नजर आती है। 

    करंट लगा रे

    हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सर्कस का गाना करंट लगा रे भी काफी मजेदार है। इसे पार्टी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Mahesh Babu के सौतेले भाई नरेश चौथी बार करेंगे शादी, पवित्रा लोकेश के साथ लिप लॉक करते आए नजर, देखें वीडियो

    क्या बात है 2.0

    हार्डी संधू का गाना क्या बात है 2.0 भी काफी फेमस हुआ है। यह फिल्म गोविंदा नाम मेरा में आया था।

    ठुमकेश्वरी

    वरुण धवन की फिल्म भेड़िया का गाना ठुमकेश्वरी भी काफी पॉपुलर हुआ था। इस फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन ने शानदार डांस किया था। दोनों की जोड़ी ने काफी मजेदार डांस कर लोगों का दिल जीत लिया था। यह भी एक पार्टी सॉन्ग है।

    खबरें और भी

    ओ ओ अंतावा वा

    ओ ओ अंतावा वा फिल्म पुष्पा द राइज का गाना है। इस गाने पर समांथा रुथ प्रभु और अल्लू अर्जुन ने शानदार डांस किया है। दोनों की केमेस्ट्री गाने में देखने लायक है। दोनों का यह गाना काफी वायरल हुआ था।