Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Urvashi Rautela ने टि्वटर पर किया क्रीप्टिक पोस्ट, फैंस में छिड़ी बहस- ऋषभ पंत या पीएम मोदी के लिए?

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 31 Dec 2022 05:31 PM (GMT+05:30)

    Urvashi Rautela Rishabh Pant फिल्म एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट किया है। इसमें उन्हें किसी के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए ...और पढ़ें

    Urvashi Rautela Rishabh Pant: उर्वशी रौतेला फिल्म एक्ट्रेस है।
    Urvashi Rautela Rishabh Pant: उर्वशी रौतेला फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Urvashi Rautela Rishabh Pant: उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक क्रीप्टिक ट्वीट किया है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा है, 'मैं आपके लिए और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं।' इसके बाद सभी लोग इस बात की चर्चा करने लगे कि क्या यह उनके कभी दुश्मन रहे क्रिकेटर ऋषभ पंत के लिए है। गौरतलब है कि शुक्रवार को ऋषभ पंत का रोड एक्सीडेंट हो गया है। इसके पहले उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं प्रार्थना कर रही हूं।' कई लोगों ने इस पोस्ट पर कयास लगाया था कि यह ऋषभ पंत के लिए है। 

    ऋषभ पंत उर्वशी रौतेला के साथ हुई लड़ाई को लेकर खबरों में थे

    ऋषभ पंत इस वर्ष उर्वशी रौतेला के साथ हुई लड़ाई को लेकर खबरों में थे। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट किया है, 'मैं आपके और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं।' इस पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है 'सब वो अच्छा हो जाएगा। क्या आप नाम लिख सकती हो।' एक अन्य ने लिखा है, 'क्या यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तो नहीं है जिनकी माता जी का भी शुक्रवार को निधन हुआ है।'

    यह भी पढ़ें: Mahesh Babu के सौतेले भाई नरेश चौथी बार करेंगे शादी, पवित्रा लोकेश के साथ लिप लॉक करते आए नजर, देखें वीडियो

    ऋषभ पंत की कार का शुक्रवार को एक्सीडेंट हो गया था

    ऋषभ पंत की कार का शुक्रवार को एक्सीडेंट हो गया था। वह दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। इस बीच उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। उनकी कार में आग लग गई और उन्हें भी काफी गंभीर चोट आई। अब उनका इलाज जल्द बीसीसीआई के अस्पताल में किया जा सकता है। ऋषभ पंत के माथे पर चोट लगी हैं। उनका लिगामेंट भी टियर हो गया है और उन्हें उनकी बाई कलाई में भी चोट आई है। ऋषभ की कंडीशन अभी ठीक है और उन्हें मैक्स अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया है।

    यह भी पढ़ें: Golden Globes 2023: एसएस राजामौली, राम चरण, जूनियर NTR लेंगे अवार्ड सेरेमनी में भाग, RRR को मिला हैं नॉमिनेशन

    उर्वशी रौतेला ने एक क्रीप्टिक पोस्ट किया है

    दरअसल उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ऋषभ पंत ने उनसे मिलने के लिए दिल्ली के एक होटल में पूरी रात इंतजार किया था। वहीं उन्होंने उन्हें 17 से 18 फोन भी किए थे। इसके बाद ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'कुछ लोग लोकप्रियता पाने के लिए कुछ भी करते हैं।'

    खबरें और भी