Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raksha Bandhan 2023: लाइमलाइट से दूर रहती हैं इन सुपरस्टार्स की बहनें, भाइयों के साथ है स्पेशल बॉन्डिंग

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 11:16 AM (IST)

    Raksha Bandhan Special रक्षा बंधन धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर तरफ भाई-बहन के प्यार के प्रतीक वाले इस फेस्टिवल को रौनक है। इस बीच हम आपको रक्षा बंधन ...और पढ़ें

    ये हैं फिल्म कलाकारों की असली बहनें (Photo Credit-Jagran)
    ये हैं फिल्म कलाकारों की असली बहनें (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. चकाचौंध की दुनिया से दूर रहती हैं इन कलाकारों की बहनें
    2. स्टार किड्स होने के बाद भी फिल्मों से है बहुत दूर का नाता
    3. लिस्ट में शाह रुख खान और आमिर खान जैसे कई सेलेब्स के नाम शामिल

    नई दिल्ली जेएनएन: Bollywood Raksha Bandhan Special: भाई-बहन के प्यार का प्रतीक पावन पर्व रक्षा बंधन देशभर में मनाया जा रहा है। इस फेस्टिवल का उत्साह हर चेहरे पर नजर आ रहा है। बॉलीवुड में भी राखी के त्योहार को शिद्दत से मनाया जाता है। 

    सितारे अपने भाई-बहनों को राखी बांधते हैं और गिफ्ट देते हैं। कुछ फिल्मी परिवार ऐसे भी होते हैं, जिनमें स्टार भाइयों को सब जानते हैं, मगर बहनें लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। मगर, इनके बीच बॉन्डिंग कमाल होती है। 

    रक्षा बंधन और बॉलीवुड के कनेक्शन के बारे में अपडेट देने जा रहे हैं, जिसके चलते आप जानेंगे कि हिंदी सिनेमा के वो कौन से एक्टर्स हैं, जिनकी बहनें लाइमलाइट और फिल्मों से दूरी बनाए रखती हैं।

    शाह रुख खान (Shah Rukh Khan)

    शाह रुख खान हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म कलाकारों में से एक हैं। इंडस्ट्री में इनकी इमेज एक प्रॉपर फैमिली मैन की तरह है। शाह रुख की रियल लाइफ बहन का नाम शहनाज लाला रुख खान है। शहनाज फिल्मी दुनिया से दूर का नाता रखती हैं और बहुत कम बार ऐसा होता है, जब वह अपने भाई शाह रुख के साथ भी नजर आती हैं।

    आमिर खान (Aamir Khan)

    इंडस्ट्री के टॉप 3 खान के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें आमिर खान का नाम भी जरूर शामिल होगा। आमिर चार भाई बहन हैं, जिनमें उनकी बड़ी बहन निखत खान, फरहत खान दत्ता और भाई फैजल खान शामिल हैं, लेकिन एक्टर के भांजे और फिल्म कलाकार  इमरान खान की मां नुजहत खान भी आमिर की कजिन बहन हैं, जो लाइमलाइट से दूर का नाता रखती हैं।

    खबरें और भी

    अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

    बीते साल रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर अक्षय कुमार फिल्म 'रक्षा बंधन' लेकर आए थे। इस मूवी में एक भाई और तीन बहनों की कहानी को दिखाया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में अक्षय की बहन कौन हैं और उनका क्या नाम है। हम आपको बता दें कि अक्षय कुमार की बहन का नाम अलका भाटिया और वह एक फिल्म निर्माता हैं। हालांकि चकाचौंध की दुनिया से वह काफी अलग रहती हैं।

    फरदीन खान (Fardeen Khan)

    फरदीन खान फिल्मी बैकग्राउंड फैमिली से नाता रखते हैं। दिवंगत फिल्म कलाकार फिरोज खान उनके पिता थे, जो अपने समय के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में शुमार थे। पिता की तरह फरदीन ने भी हिंदी सिनेमा में काफी नाम कमाया, लेकिन उनकी बहन लैला खान को  फिल्में करने का शौक नहीं रहा। लैला हमेशा फिल्मी दुनिया से दूर रहीं, लेकिन वह एक कमाल की पेंटर और चित्रकारी के अपने टैलेंट से फरदीन की बहन ने काफी फेम हासिल किया है।

    अजय देवगन (Ajay Devgn)

    इस लिस्ट में 'भोला' फिल्म कलाकार अजय देवगन का नाम भी शामिल होता है। अजय की रियल लाइफ सिस्टर का नाम नीलम देवगन है। हालांकि बहुत कम बार ऐसा हुआ है, जब नीलम लाइमलाइट का हिस्सा बनी हों। बता दें कि नीलम के बेटे अमन देवगन बहुत जल्द बॉलीवुड डेब्यू करते नजर आएंगे।

    सनी देओल (Sunny Deol)

    सौतेली बहन ईशा देओल और अहाना देओल के अलावा सनी देओल की दो सगी बहनें भी हैं। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के चार बच्चे हैं, जिनमें सनी देओल, अजीता देओल, विजेता देओल और बॉबी देओल का नाम शामिल हैं। अजेता और विजेता फिल्मी दुनिया से कोई वास्ता नहीं रखती हैं।

    सलमान खान (Salman Khan)

    यूं तो सलमान खान की फैमिली के बारे में हर कोई बखूबी तरीके से जानता है। सलमान की छोटी बहन अर्पिता जितना लाइमलाइट में रहती हैं, उसकी तुलना में उनकी बड़ी बहन अल्वीरा खान अग्निहोत्री थोड़ा कम चकाचौंध की दुनिया में नजर आती हैं।

    लेकिन सलमान खान अपनी इन दोनों बहनों को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आए हैं।