विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bollywood Throwback: जब इन एक्टर्स की नाक के नीचे से उड़ा दिया गया किरदार, एक बना स्टार दूसरा मसलता रह गया हाथ

Published: Tue, 19 Nov 2024 06:44 PM (IST)

बॉलीवुड फिल्मों की कास्टिंग से जुड़े कई किस्से रोचक हैं। उन फिल्मों की लंबी लिस्ट हैं जिन्हें लिखा किसी और ...और पढ़ें

बॉलीवुड की वो फिल्में जो किसी और के लिए लिखी गई थीं (Photo Credit- Jagran)
बॉलीवुड की वो फिल्में जो किसी और के लिए लिखी गई थीं (Photo Credit- Jagran)

HighLights

  1. बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्में जिनका रोल किसी और को ऑफर किया गया था
  2. बाजीगर फिल्म के लिए शाह रुख नहीं थे पहली पसंद
  3. मुन्ना भाई के रोल के लिए संजय दत्त पहली पसंद नहीं थे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की ज्यादातर सफल फिल्मों के किरदारों को लोग हमेशा याद रखते हैं। बड़े पर्दे पर किरदारों के हिट होने से पहले उन्हें गढ़ने की कहानी भी रोचक होती है। हिंदी सिनेमा का इतिहास ऐसे दिलचस्प किस्सों से भरा हुआ है, जहां कुछ खास रोल की भूमिका स्टार्स को ध्यान में रखकर लिखी गई। हालांकि, बाद में उनका किरदार किसी अन्य स्टार्स ने निभाया, लेकिन वह सिल्वर स्क्रीन पर हिट साबित हुआ। आज बात फिल्मों के ऐसे ही रोल को लेकर कर रहे हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर फिल्मी सितारों की एक अलग पहचान कायम करने में भूमिका निभाई है।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के लिए शाह रुख नहीं थे पहली पसंद

शाह रुख खान स्टारर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। साल 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अभिनेता को बड़े पर्दे पर बेस्ट रोमांटिक हीरो के तौर पर स्थापित किया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के किरदार के लिए शाह रुख खान पहली पसंद नहीं थे। राज का रोल पहले सैफ अली खान के लिए लिखा गया था। हालांकि, बाद में शाह रुख ने इस किरदार को निभाया, जो दर्शकों को भी खूब पसंद आया था।

ये भी पढ़ें- मन मारकर जब Sholay के वीरू बने थे Dharmendra, बसंती के लिए कर दिया था इस कैरेक्टर को कुर्बान

इस एक्टर को ऑफर हुआ था मुन्ना भाई का रोल

मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म में संजय दत्त के किरदार को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में उनके डायलॉग और शानदार अभिनय को आज भी याद किया जाता है। साल 2003 में आई मुन्ना भाई एमबीबीएस का रोल पहले शाह रुख खान को ऑफर किया गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शाह रुख को फिल्म का किरदार निभाने के लिए चुना गया, लेकिन कंधे की चोट के कारण उन्होंने राजकुमार हिरानी के ऑफर को ठुकरा दिया था।

3 इडियट्स फिल्म का रोल

आमिर खान की पॉपुलर फिल्मों में 3 इडियट्स का नाम शामिल हैं, लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म को रोल पहले शाह रुख खान को ऑफर किया गया था। बाद में फिर इस मूवी में काम करने का मौका आमिर खान को मिला।

करण अर्जुन के लिए सलमान-शाह रुख नहीं थे पहली पसंद

करण अर्जुन फिल्म में सलमान खान और शाह रुख खान का रोल दर्शकों को खूब पसंद आया। हालांकि, बेहद कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए अजय देवगन और सनी देओल को रोल ऑफर किया गया था। बाद में फिर उनकी जगह सलमान और शाह रुख को फिल्म में लिया गया।

बाजीगर के लिए पहली पसंद नहीं थे शाह रुख

शाह रुख खान की सफल फिल्मों में बाजीगर का नाम भी शामिल है। इस मूवी का रोल पहले सलमान खान को ऑफर किया गया था। हालांकि, उन्होंने इस मौके ठुकरा दिया। इसके बाद शाह रुख खान को इस फिल्म में काम करने का मौका मिला।

Photo Credit- IMDB

शोले फिल्म का किरदार

शोले फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार पहले शत्रुघ्न सिन्हा को ऑफर किया गया था। हालांकि, बाद में फिल्म इंडस्ट्री में बिग बी के नाम से मशहूर अभिनेता ने निभाया। इस फिल्म में अमिताभ के अभिनय को खूब सराहना भी मिली थी।

Photo Credit- Jagran

ये भी पढ़ें- रिलीज के बाद फ्लॉप हुई थी शोले, दोबारा शूटिंग के दौरान आत्मसम्मान को ठेस पहुंचने पर एमबी शेट्टी ने छोड़ दी थी फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।