विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिलीज के बाद फ्लॉप हुई थी शोले, दोबारा शूटिंग के दौरान आत्मसम्मान को ठेस पहुंचने पर एमबी शेट्टी ने छोड़ दी थी फिल्म

Published: Tue, 22 Oct 2024 04:30 PM (IST)

शोले बॉलीवुड की क्लासिक कल्ट फिल्म मानी जाती है। अमिताभ बच्चन धर्मेंद्र हेमा मालिनी और जया बच्चन सहित अन्य कलाकारों ...और पढ़ें

एमबी शेट्टी, 'शोले' फिल्म और रमेश सिप्पी
एमबी शेट्टी, 'शोले' फिल्म और रमेश सिप्पी

HighLights

  1. बॉलीवुड की क्लासिक कल्ट फिल्म है 'शोले'
  2. रिलीज के चार दिन तक नहीं चली थी फिल्म
  3. एमबी शेट्टी ने आत्मसम्मान के कारण छोड़ दी थी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की सदाबहार फिल्मों की जब भी बात होती है, तो उसमें रमेश सिप्पी की 'शोले' का जिक्र जरूर होता है। गब्बर को उसके किये की सजा देने के लिए बेताब ठाकुर बलदेव सिंह, जय और वीरू को इस काम की जिम्मेदारी देता है। गब्बर से ठाकुर का बदला लेने के दौरान दोनों की जिंदगी में जो ट्विस्ट और टर्न आते हैं और जिस खूबसूरती से इस फिल्म को दिखाया गया है, उस कारण आजतक इस मूवी को देखना लोग पसंद करते हैं।

बॉलीवुड की हिट फिल्म है शोले

15 अगस्त, 1975 में रिलीज हुई इस मूवी ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), हेमा मालिनी, जया बच्चन और धर्मेंद्र (Dharmendra) के करियर को ऊंची उड़ान दी थी। लेकिन इस फिल्म की मेकिंग में मेकर्स ने खून पसीना एक कर दिया था। शोले मूवी से जुड़ा हर एक बंदे ने इसे हिट बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। इतना कि एक सीन के लिए ही डायरेक्टर रमेश सिप्पी और स्टंट मैन एमबी शेट्टी का झगड़ा हो गया। इस झगड़े के बाद ही एमबी शेट्टी ने शोले फिल्म से किनारा कर लिया था।

शोले फिल्म से गब्बर. फोटो क्रेडिट- फिल्म हिस्ट्री पिक्स

फिल्मी दुनिया में एक दूसरे संग मनमुटाव कोई नई बात नहीं है। कई बार इन झगड़ों के कारण ही एक्टर या कास्ट का कोई अन्य हिस्सा फिल्म सेट को बीच में छोड़कर चला जाता है। ऐसा ही कुछ शोले के सेट पर एमबी शेट्टी के साथ हुआ था। इसका खुलासा उनके डायरेक्टर बेटे रोहित शेट्टी ने किया था।

चार दिन तक नहीं चली थी शोले

शोले फिल्म जब रिलीज हुई थी, तब चार दिन तक ये मूवी नहीं चली थी। किसी ने कारण बताया कि गब्बर की आवाज ठीक नहीं, तो किसी ने कहा कि अमिताभ बच्चन का फिल्म के अंत में मरना लोगों को रास नहीं आया। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म रिलीज होने तक वह बहुत बड़े स्टार बन गए थे। ऐसे में मेकर्स ने इसे दोबारा शूट करने का फैसला किया।

एमबी शेट्टी

आत्मसम्मान पर बात आई, तो छोड़ दी फिल्म

शोले फिल्म के लिए एमबी शेट्टी ने स्टंट डायरेक्टर का काम किया, लेकिन उन्होंने अपने सम्मान को ऊपर रखा और हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक इस फिल्म को छोड़ दिया। दरअसल, एमबी शेट्टी नियमित रूप से रमेश सिप्पी के लिए स्टंट कोरियोग्राफ करते थे। लेकिन फिल्म के एक सीन में उन्हें लगा कि उन्हें रिप्लेस कर दिया गया है। 

फोटो क्रेडिट- फिल्म हिस्ट्री पिक्स

शोले मूवी में ट्रेन वाला एक सीक्वेंस है, जिसके स्टंट्स को शूट करने के लिए भारत के बाहर से एक टीम बुलाई थी। इस बात से उनके रोहित शेट्टी के पिता खुश नहीं थे, इसलिए उन्होंने अपने गुरूर को ऊपर रखा और शोले का हिस्सा न बनने का फैसला किया। 

यह भी पढ़ें: Jai Santoshi Maa की आंधी में उड़ गई थीं Dharmendra और अमिताभ बच्चन की कई फिल्में, 49 साल पहले बना था रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।