विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sholay की 'बसंती' बनने के लिए Hema Malini ने रखी थी अनोखी शर्त, डायरेक्टर को करना पड़ा था अजीबोगरीब काम

Published: Sun, 13 Oct 2024 11:34 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 13 Oct 2024 11:38 AM (GMT+05:30)

साल 1975 में रिलीज होने वाली फिल्म शोले (Sholay) को लेकर इतने किस्से मौजूद हैं जिनके बारे में जितनी चर्चा ...और पढ़ें

फिल्म शोले से हेमा मालिनी की तस्वीर (Photo Credit-Jagran)
फिल्म शोले से हेमा मालिनी की तस्वीर (Photo Credit-Jagran)

HighLights

  1. 49 साल पहले बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी शोले
  2. हेमा मालिनी ने निभाया था बसंती का किरदार
  3. निर्देशक रमेश सिप्पी ने किया था निर्देशन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शोले (Sholay) भारतीय सिनेमा की वो कल्ट मूवी है, जिसने सफलता की नई परिभाषा कायम की थी। रिलीज के करीब 5 दशक बाद भी शोले की चर्चा की जाती है और आए दिन इससे जुड़े किस्से सामने आते रहते हैं। निर्देशक रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में धर्मेंद्र (Dharmendra), अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, हेमा मालिनी, अमजद खान और जया बच्चन जैसे कलाकरों ने अहम किरदार अदा किया था। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि शोले करने के लिए एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने मेकर्स के सामने एक अनोखी शर्त रखी थी। आइए जानते हैं कि हेमा ने डायरेक्टर रमेश शिप्पी से क्या कहा था।

हेमा मालिनी की शोले के लिए वो शर्त 

लेखक सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी की कलम से शोले की शानदार कहानी और किरदार निकले थे।उनमें से एक कैरेक्टर तांगे वाली बसंती का भी रहा, जिसको हेमा मालिनी ने बखूबी निभाया था। मूवी की रिलीज के 49 साल बाद भी हेमा के इस किरदार की खूब चर्चा की जाती है।

ये भी पढ़ें- मां दुर्गा के अवतार में Hema Malini ने दी रोंगटे खड़े करने वाली परफॉर्मेंस, नृत्य देख फटी रह गईं यूजर्स की आंखें 

हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी- फोटो क्रेडिट/हेमा मालिनी इंस्टाग्राम

लेकिन शायद ही आपको मालूम हो कि इस शोले की बसंती बनने के लिए हेमा ने मेकर्स के सामने खास शर्त रखी थी। आईएमडीबी की रिपोर्ट के आधार पर फिल्म तांगे वाली की भूमिका निभाने के लिए अभिनेत्री को तांगा चलाना आना चाहिए था, जोकि हेमा नहीं जानती थी कि इसे कैसे चलाया जाता है। 

शोले फिल्म फोटो- तस्वीर क्रेडिट/IMDB

इसके लिए उन्होंने निर्देशक रमेश सिप्पी से कहा कि आप पहले हम बताएं कि तांगा कैसे चलाया जाता है और फिर उन्होंने हेमा मालिनी को तांगा चला कर दिखाया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने शोले में अपने रोल को अच्छी से तरीके से अदा किया। इस तरह से हेमा मालिनी शोले की बसंती बन पाईं। 

इस मूवी में भी हेमा ने कराई रमेश से मेहनत

अपने एक्टिंग करियर के दौरान हेमा मालिनी ने निर्देशक रमेश सिप्पी के साथ कई शानदार फिल्मों में काम किया है। शोले की रिलीज से 3 साल पहले हेमा बतौर एक्ट्रेस रमेश की फिल्म सीता और गीता में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में एक सीन दिखाया था, जिसमें हेमा मालिनी को पंखे के ऊपर लटकना था। 

फिल्म सीता और गीता सीन- फोटो क्रेडिट/IMDB

इस दृश्य को फिल्माने में अभिनेत्री असहज महसूस कर रही थीं और उन्होंने डायरेक्टर से इसे करके दिखाने को कहा। इसके बाद रमेश सिप्पी ने इस सीन को कर के दिखाया।

ये भी पढ़ें- 'धर्मेंद्र को 15 साल पहले मिलना चाहिए था', मिथुन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर छलका हेमा मालिनी का दर्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।