यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jai Santoshi Maa की आंधी में उड़ गई थीं Dharmendra और अमिताभ बच्चन की कई फिल्में, 49 साल पहले बना था रिकॉर्ड
साल 1975 हिंदी सिनेमा के इतिहास के पन्नों में सबसे सालों में शुमार है। इस वर्ष धर्मेंद्र (Dharmendra) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जैसे कई बड़े- ...और पढ़ें

HighLights
- 49 साल पहले जय संतोषी मां ने मचाई थी धूम
- इन मूवीज से आगे निकली थी भारत भूषण की फिल्म
- धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन भी रहे थे फेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 49 साल पहले बड़े पर्दे पर हिंदी सिनेमा की तरफ से शोले (Sholay) जैसी कई सफल फिल्मों को रिलीज किया गया था। धर्मेंद्र (Dharmendra) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सहित कई बड़े-बडे़ कलाकारों ने उस साल अपनी मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लेकिन इन सबसे अधिक अगर किसी एक्टर की मूवी ने 1975 में कामयाबी का इतिहास रचा था, तो वह थे भारत भूषण भल्ला।
जी हां, उसी वर्ष इनकी क्लट मूवी जय संतोषी मां (Jai Santoshi Maa) भी रिलीज हुई और उसने सफलता की ऐसी आंधी उठाई, जिसके सामने कई बड़ी फिल्में हवा में उड़ गईं। आइए फिल्म जय संतोषी मां से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों को विस्तार से जानते हैं।
जय संतोषी मां रही ब्लॉकबस्टर
जैसा कि फिल्म के टाइटल से प्रतीत होता है कि जय संतोषी मां एक माइथोलॉजिकल फिल्म रही। इसका डायरेक्शन विजय शर्मा और कहानी आर. प्रियदर्शी ने लिखी। देवी मां संतोषी की शानदार कहानी को इस फिल्म में बखूबी दर्शाया गया और उस वक्त दर्शकों को ये फिल्म खूब पसंद आई थी। आलम ये रहा कि जय संतोषी मां ब्लॉकबस्टर रही और हिंदी सिनेमा के इतिहास में आज भी सबसे सफल फिल्मों में इसका नाम लिया जाता है।
ये भी पढे़ें- जब पहली बार पर्दे पर Dharmendra बने थे खलनायक, 60 साल पहले Box Office पर सुनामी लेकर आई थी फिल्म
.jpg)
फिल्म जय संतोषी मां 1975- फोटो क्रेडिट (IMDB)
फिल्म में भारत भूषण भल्ला के अलावा कानन कौशल, आशीष कुमार, अनीता गुहा, त्रिलोक कपूर, रजनी बाला, लीला मिश्रा और ब्रिज मोहन ब्यास जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया। मां संतोषी के किरदार में अनीता गुहा नजर आई थीं।
खबरें और भी
अब कहां अनीता गुहा?
सिल्वर स्क्रीन पर पौराणिक किरदारों को निभाने के लिए अनीता गुहा को जाना जाता था। मां संतोषी के अलावा उन्होंने रामायण की सीता की भी भूमिका निभाई थी। इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा का अंतिम समय बेहद दर्दनाक रहा। साल 2007 में अनीता का निधन हो गया था। बता दें कि वह ल्योकर्डमा की शिकार भी हो गई थीं।

फोटो क्रेडिट-फेसबुक
1975 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म जय संतोषी मां
साल 1975 को भारतीय सिनेमा के गोल्डन ईयर माना जाता है। उस साल धर्मेंद्र, मनोज कुमार (Manoj Kumar), अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) जैसे कई कलाकारों की मूवीज रिलीज हुईं। लेकिन जय संतोषी मां ने सबको पीछे छोड़ते हुए उस साल हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म का तमगा हासिल कर रिकॉर्ड कायम किया था। 1975 की टॉप 10 ग्रॉसिंग फिल्म इस प्रकार हैं-
(1).jpg)
फिल्म शोले- फोटो क्रेडिट (IMDB)
-
जय संतोषी मां
-
शोले
-
प्रतिज्ञा
-
दीवार
-
संन्यासी
-
प्रेम कहानी
-
चुपके चुपके
-
चोरी मेरा काम
-
जख्मी
-
द रनवे
इन फिल्मों की लिस्ट का सोर्स आईएमडीबी (IMDB) के डाटा के आधार पर लिया गया है।
कमाई में जय संतोषी मां ने रचा इतिहास
उस वक्त करोड़ों की बजाय लाखों के बजट में एक मूवी का निर्माण हो जाया करता था। डायरेक्टर विजय शर्मा की जय संतोषी मां के साथ भी ऐसा हुआ है। आईएमडीबी की रिपोर्ट के आधार पर इस फिल्म को 30 लाख के बजट में तैयार किया गया था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ का बंपर कलेक्शन कर इस मूवी ने इतिहास रच दिया था।

फोटो क्रेडिट (IMDB)
थिएटर्स के बाहर उतार दिए जाते थे जूते-चप्पल
देवी मां संतोषी को समर्पित फिल्म होने के नाते इसको लेकर कई अलग-अलग तरह के मिथ मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जाता है कि माइथोलॉजिकल फिल्म के तौर सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए पहुंचने वाली ऑडियंस सिनेमा हॉल के बाहर जूते और चप्पल उतार के जाया करती थी। ऐसा देवी मां के सम्मान में किया जाता था। हालांकि इनमें कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि जागरण नहीं करता।