विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लीड हीरोइन को सेट पर एक्टर ने जड़ा था थप्पड़, फिर खलनायिका बनकर नाक में किया दम! गिनीज में दर्ज है नाम

Published: Mon, 17 Mar 2025 04:23 PM (IST)

क्या आप एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में जानते हैं जिन्होंने पहले सिनेमा में लीड हीरोइन के तौर काम किया। ...और पढ़ें

एक थप्पड़ ने बर्बाद किया था हीरोइन का करियर। फोटो क्रेडिट- एक्स
एक थप्पड़ ने बर्बाद किया था हीरोइन का करियर। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. एक थप्पड़ ने बर्बाद कर दिया था हीरोइन का करियर
  2. कभी बॉलीवुड की लीड हीरोइन हुआ करती थीं एक्ट्रेस
  3. थप्पड़ के बाद लीड रोल की जगह मिले वैम्प के रोल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई बार मेहनत और काबिलियत के आगे किस्मत बड़ा खेल कर देती है। अच्छा-खासा बना बनाया करियर मिनटों में अर्श से फर्श तक पहुंच जाता है। कुछ ऐसा ही एक अभिनेत्री के साथ हुआ था। कभी वह फिल्मी दुनिया की लीड हीरोइन हुआ करती थीं, लेकिन एक तमाचे ने उनकी जिंदगी में एक बड़ा तूफान ला दिया था।

हम बात कर रहे हैं दिग्गज अदाकारा ललिता पवार की जो मात्र 9 साल की थीं जब उन्होंने राजा हरीश्चंद्र (1928) से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। 1916 में जन्मीं एक अमीर घराने से ताल्लुक रखने वालीं ललिता पहली ही फिल्म से चमक गई थीं। फि उन्होंने साइलेंट फिल्मों में बतौर लीड हीरोइन काम करना शुरू कर दिया। उनका करियर अच्छा-खासा चल रहा था। वह सिनेमा की क्वीन बनने ही वाली थीं कि एक हादसे ने उनसे सब कुछ छीन लिया।

सेट पर एक्टर ने मारा था थप्पड़

बात साल 1942 की है, जब ललिता पवार अपनी फिल्म जंग-ए-आजादी की शूटिंग कर रही थीं। मास्टर भगवान इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे थे। फिल्म में एक सीन था, जहां मास्टर भगवान को ललिता पवार को एक तमाचा मारना था। सीन शूटिंग के दौरान मास्टर भगवान ने एक्ट्रेस को इतनी जोर से थप्पड़ मार दिया कि उनकी बाईं आंख की नस फट गई और चेहरा पैरालाइज हो गया।

यह भी पढ़ें- शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी ये टॉप एक्ट्रेस, अब 8 साल बाद पति से ले रहीं तलाक, रह चुकी हैं बॉक्सर

Lalita Pawar

Photo Credit - X

वैम्प रोल्स से हुईं पॉपुलर

तीन साल के इलाज के बाद ललिता पवार ठीक तो हो गईं, लेकिन उनके हाथ से बतौर लीड हीरोइन वाली फिल्में छिन गईं। मगर उन्होंने हार नहीं मानी। फिल्मों में लीड रोल भले ही न मिला हो, लेकिन कैरेक्टर आर्टिस्ट के रूप में उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की। वह वैम्प और दुष्ट सास के रोल में खूब पसंद की गईं। सबसे ज्यादा उन्हें रामानंद सागर के पौराणिक शो रामायण (Ramayan) में मंथरा के रोल के लिए जाना जाता है। वह इस किरदार से घर-घर में मशहूर हो गई थीं।

Ramayan Manthara Lalita Pawar

Photo Credit - X

ललिता पवार की फिल्में

शायद ही आपको मालूम हो कि ललिता पवार के नाम सबसे ज्यादा समय तक फिल्मों में काम करने का गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इंडस्ट्री में करीब 70 साल तक काम किया है। उनकी आखिरी फिल्म भाई (1997) थी जिसमें सुनील शेट्टी ने लीड रोल निभाया था। 

  • श्री 420
  • दाग
  • दहेज
  • परवरिश
  • अनाड़ी
  • गृहस्थी
  • शराबी
  • कोहरा
  • फूल और पत्थर
  • आंखें
  • तीन बहुरानियां
  • आनंद
  • मंजिल
  • सौ दिन सास के
  • जलजला
  • बहुरानी
  • मुस्कुराहट

ललिता पवार ने सबसे ज्यादा वैम्प सास की भूमिका निभाई और हीरोइनों के नाक में दम किया। साल 1998 में पुणे में एक्ट्रेस का निधन हो गया था। उन्हें माउथ कैंसर था।

यह भी पढ़ें- Alka Yagnik का नंबर वन फैन था आतंकवादी Osama Bin Laden, सिंगर ने कहा था- 'उसके अंदर एक छोटा...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।