Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'एक गुंडा डॉक्टर...' Boman Irani को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी Munna Bhai MBBS, सुनते ही कर दिया था मना

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 06:24 PM (IST)

    साल 2003 की आइकॉनिक फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में डॉ. जेसी अस्थाना का किरदार निभाने वाले बोमन ईरानी ने शुरुआत में इस फिल्म को ठुकरा दिया था। उन्हें फ ...और पढ़ें

    मुन्नाभाई नहीं करना चाहते थे बमन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    मुन्नाभाई नहीं करना चाहते थे बमन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2003 में रिलीज हुई मुन्नाभाई एमबीबीएस को अभी भी मोस्ट आईकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है। संजय दत्त और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में थे, और बमन ईरानी ने फिल्म में डॉ. जेसी अस्थाना की भूमिका निभाई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब उन्हें पहली बार ये फिल्म ऑफर हुई थी तब बमन ईरानी ने इसके लिए मना कर दिया था।

    बमन ने टाइटल को बताया बचकाना

    2016 में, बमन ईरानी ने एक IIMUN में भाषण दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि जब मुन्ना भाई एमबीबीएस के लिए उनसे कॉन्टेक्ट किया गया तब उनका रिएक्शन कैसा था? बोमन ने बताया कि उन्हें 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' टाइटल पसंद नहीं आया था क्योंकि उन्हें वो बहुत बचकाना सा लगा।

    Munnabhai

    यह भी पढ़ें- मुन्ना भाई 3 के साथ लौटेंगे Sanjay Dutt? 'डॉ अस्थाना' ने शेयर की ऐसी डिटेल्स, खुशी से झूमने लगेंगे फैंस

    एक्टर को पसंद नहीं आई स्क्रिप्ट

    बमन ने अपने और विधू विनोद चोपड़ा के बीच की बात के बारे में बताते हुए कहा- "मुझे टाइटल बहुत ही खराब लगा। मुन्ना भाई एमबीबीएस मुझे बहुत भयानक लगा। जब मैंने पूछा कहानी क्या है? तो वो बोले कि अरे कमाल की कहानी है। एक गुंडा है, वो डॉक्टर बनना चाहता है। मैंने कहा, मेरा रोल क्या है? तू डॉक्टर है। मैंने कहा मेरा किरदार क्या है? तू डॉक्टर है, पूरी पिक्चर में तू हस्ते ही रहेगा...हाहाहा। मैंने कहा यह सबसे घटिया टाइटल है, सबसे घटिया कहानी है। मैंने कहा, नहीं नहीं।" मेरे से ये नहीं होगा।'

    डायरेक्टर की बमन ने की तारीफ

    वहीं इस पूरी बातचीत में बोमन ईरानी ने निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के जुनून की तारीफ की। उन्होंने बताया, “विधु विनोद चोपड़ा ने मुझे कहानी सुनाई और यही वजह है कि मैं आपको कहानी सुना रहा हूं। उन्हें कहानी पर पूरा भरोसा था। अगर आप खुद अपनी बात पर यकीन नहीं करते, तो कोई और आपके लिए वो काम नहीं करेगा। वो हंसे। वो रो रहे थे। मैं भी रो रहा था। उन्होंने मुझे इतने विश्वास के साथ बताया कि मैं वो फिल्म करने के लिए राजी हो गया। हमने वो फिल्म रिकॉर्ड समय और रिकॉर्ड बजट में बनाई।”

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Khosla Ka Ghosla 2: 20 साल बाद OG कास्ट के साथ फिर लौट रही कॉमेडी फिल्म, कब होगी रिलीज?