विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीदेवी की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित कर मुंबई लौटे बोनी और अनिल कपूर, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 09 Mar 2018 09:49 AM (IST)Updated: Sat, 10 Mar 2018 07:14 AM (IST)

बताते चले कि श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर भी मां के निधन के बाद सारे दर्द को पीछे छोड़ते ...और पढ़ें

श्रीदेवी की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित कर मुंबई लौटे बोनी और अनिल कपूर, देखें तस्वीरें
श्रीदेवी की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित कर मुंबई लौटे बोनी और अनिल कपूर, देखें तस्वीरें

मुंबई। गुरुवार को बोनी कपूर अपने भाई अनिल कपूर और कुछ ख़ास दोस्तों के साथ हरिद्वार में थे। बोनी कपूर ने वहां विधि विधान से श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जित कीं। लेटेस्ट अपडेट यह है कि बोनी कपूर अपने परिजनों संग मुंबई लौट आये हैं।

बता दें कि हरिद्वार से पहले बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों ख़ुशी कपूर और जाह्नवी कपूर के साथ श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जन करने को रामेश्वरम भी गए थे। बहरहाल, हरिद्वार से लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर बोनी कपूर कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुए!

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित, बोनी व अनिल कपूर हुए भावुक

बोनी कपूर के साथ उनके भाई और अभिनेता अनिल कपूर भी हरिद्वार गए थे। विधि-विधान के समय बोनी कपूर जब बार-बार भावुक हो जा रहे थे तब ऐसे में अनिल कपूर अपने बड़े भाई का सहारा बनकर लगातार उनके साथ खड़े रहे।

बोनी और श्रीदेवी के परिवार के एक ख़ास दोस्त मनीष मल्होत्रा भी हरिद्वार गए थे। मनीष श्रीदेवी और परिवार के साथ दुबई में भी मौजूद थे जब वो अपने भांजे की शादी के लिए वहां गयी हुई थीं।

इस बीच बताते चले कि श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर भी मां के निधन के बाद सारे दर्द को पीछे छोड़ते हुए अपने डेब्यू फ़िल्म ‘धड़क’ की शूटिंग को लौट आई हैं। बहरहाल, हरिद्वार की बात करें तो वहां की इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बोनी कपूर के साथ उनके कुछ चुनिंदा परिजन वहां मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: अपने दम से जीतने वाली इन 7 अभिनेत्रियों का हमेशा कर्जदार रहेगा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें

श्रीदेवी का निधन उनके परिवार वालों के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी एक सदमा सा है! गौरतलब है कि 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में हुए एक दुखद हादसे ने श्रीदेवी को हम सबसे छीन लिया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।