विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीदेवी की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित, बोनी व अनिल कपूर हुए भावुक

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 09 Mar 2018 02:32 AM (IST)

कुछ दिनों पहले श्रीदेवी की अस्थियों को रामेश्वरम में भी बिसर्जित किया गया था।

श्रीदेवी की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित, बोनी व अनिल कपूर हुए भावुक
श्रीदेवी की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित, बोनी व अनिल कपूर हुए भावुक

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके जाने को बॉलीवुड जगत ने बहुत बड़ा नुकसान बताया है। 24 फरवरी को दुबई में आकस्मिक निधन हुआ था। हाल ही में श्रीदेवी की अस्थियों को हरिद्वार में विसर्जित कर दिया गया है। 

लीजेंड्री एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के बाद बॉलीवुड और उनका परिवार शोक में है। गुरुवार को श्रीदेवी की अस्थियों को बोनी कपूर और अनिल कपूर द्वारा हरिद्वार में विसर्जित कर दिया गया। बोनी और अनिल के साथ श्रीदेवी परिवार के करीबी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और राजनीतिज्ञ अमर सिंह मौजूद थे। इस मौके पर बोनी कपूर बहुत भावुक हो गए थे और उन्हें अनिल कपूर संभाल रहे थे।

यह भी पढ़ें: मनीष पॉल ने बताई श्रीदेवी से जुड़ी अपनी आखिरी मुलाकात की याद

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले श्रीदेवी की अस्थियों को रामेश्वरम में भी विसर्जित किया गया था, जिसके बाद गुरुवार को उनकी अस्थियों को हरिद्वार में भी विसर्जित किया गया। श्रीदेवी का फरवरी महीने में 24 तारीख को अक्समात निधन हो गया था। उनका निधन दुबई के एक पांचसितारा होटल में हुआ था। वे अपने भांजे मोहित मारवाह के वेडिंग फंक्शन में अटेंड करने गई थी। 

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के अंतिम दर्शन में इसलिए नहीं पहुंचे थे आर बाल्की

श्रीदेवी के निधन के बाद उनके पति बोनी कपूर, देवर अनिल कपूर और बड़ी बेटी जाह्ववी कपूर ने इमोशनल ख़त लिखा था। इसमें उन्होंने श्रीदेवी को हमेशा मिस करने की बात का जिक्र किया था। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मश्री श्रीदेवी 54 साल की थीं। उन्होंने महज चार साल की उम्र से परफॉर्म करना शुरू कर दिया था।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।