विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनीष पॉल ने बताई श्रीदेवी से जुड़ी अपनी आखिरी मुलाकात की याद

By Rahul soniEdited By:
Published: Thu, 08 Mar 2018 08:19 PM (IST)

मनीष इन दिनों फिलहाल अपनी फिल्म बा बा ब्लैक शीप के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

मनीष पॉल ने बताई श्रीदेवी से जुड़ी अपनी आखिरी मुलाकात की याद
मनीष पॉल ने बताई श्रीदेवी से जुड़ी अपनी आखिरी मुलाकात की याद

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। मनीष पॉल उन चूनिंदा लकी लोगों में से एक रहे, जिन्हें श्रीदेवी के निधन से कुछ दिनों पहले ही उनसे मिलने का मौका मिला था। मनीष पॉल ने अपनी उस आखिरी मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा कि अभी कुछ दिनों पहले ही मुंबई में आयोजित होने वाले वार्षिक पुलिस महोत्सव के दौरान मुलाकात हुई थी। मनीष उस शो को होस्ट कर रहे थे।

मनीष बताते हैं कि जब वह स्टेज पर थे सामने ही श्रीदेवी बैठी थीं। स्क्रिप्ट में कहीं से भी यह नहीं था कि श्रीदेवी को स्टेज पर बुलाना है। लेकिन मनीष कहते हैं कि एक होस्ट होने के नाते हम लोग बहुत कुछ आॅन स्पॉट भी करते हैं और इसकी उन्हें छूट होती है, ताकि कुछ चीजें बिल्कुल नेचुरल लगे। सो, मनीष ने कहा कि वह नीचे गये और उन्होंने श्रीदेवी को मंच पर आने के लिए गुजारिश की। श्रीदेवी आना नहीं चाहती थीं। लेकिन मनीष ने काफी रिक्वेस्ट की और श्रीदेवी मान गयीं।

यह भी पढ़ें: आधे घंटे में अजय देवगन और काजोल की शादी हो गयी थी, ऐसा क्यों खुद अजय से जानें

मनीष बताते हैं कि वह जब स्टेज पर आ रही थीं, तभी उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ भी प्रीपेयर किया नहीं है।मनीष ने उनसे कहा कि आप सिर्फ मुस्कुरा भी देंगी तो काफी है। मनीष कहते हैं कि यह उनके लिए रोंगटे खड़े करने वाली बात थी, जब उन तक श्रीदेवी की मौत की खबर पहुंची थी। मनीष कहते हैं कि वह लकी रहे कि उन्हें एंकरिंग शोज के दौरान ऐसी हस्तियों से रूबरू होने का मौका मिला है और मनीष हमेशा ही उनके फैन रहे हैं।चूंकि श्रीदेवी की कॉमिक टाइमिंग उन्हें खूब पसंद थी। खुद मनीष भी चूंकि अच्छी कॉमेडी करते हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office: बजरंगी भाईजान चीन में 100 करोड़ की कमाई से बस इतनी दूर

मनीष इन दिनों फिलहाल अपनी फिल्म बा बा ब्लैक शीप के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म एक कॉमिक थ्रिलर है और मनीष को इसलिए इस फिल्म को करने में मजा आ रहा है चूंकि उन्हें फिल्म में अन्नू कपूर, केके मेनन और अनुपम खेर जैसे कलाकारों का साथ मिला है। मनीष कहते हैं कि इस तरह की फिल्में कम बनती हैं और दर्शकों को कुछ नया देने की इस फिल्म में पूरी कोशिश की गयी है। मनीष ने कहा कि वह अब नये तरह के जॉनर के साथ एक्पेरिमेंट करने को तैयार हैं और उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आयेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।