Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sridevi Birth Anniversary: श्रीदेवी के जन्मदिन पर भावुक हुए बोनी कपूर, शेयर की पत्नी संग खास तस्वीर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 04:58 PM (GMT+05:30)

    Boney Kapoor Remembers Sridevi On Her Birthday एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) आज भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन एक्ट्रेस अगर आज जिंदा होती तो वह अपना 13 ...और पढ़ें

    Sridevi Birth Anniversary , Boney Kapoor, Photo Credit Instagram
    Sridevi Birth Anniversary , Boney Kapoor, Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर कपूर ने किया विश
    2. बेटी खुशी कपूर ने भी मां संग इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की
    3. गूगल ने भी दिग्गज स्टार को उनकी 60वीं जयंती पर याद किया

    नई दिल्ली, जेएनएन।  Boney Kapoor Remembers Sridevi On Her Birthday: बॉलीवुड की चांदनी यानी एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) आज भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन यादें आज भी उनके चाहने वाले के पास है। आज भी श्रीदेवी की फिल्में फैंस पसंद करते है।

    एक्ट्रेस अगर आज जिंदा होती तो वह 13 अगस्त को 60वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट करती। अदाकारा के जन्मदिन पर  उनके पति बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी के लिए एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है और Google ने भी एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दी है।

    बोनी कपूर ने शेयर की पुरानी तस्वीर

    श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में बोनी श्रीदेवी को गले लगाते हुए कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों किसी वेकेशन पर है। इस फोटो के कैप्शन में बोनी ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो."। इसी के साथ दिल वाली इमोजी भी बनाए है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

    खुशी कपूर ने भी शेयर की मम्मी संग फोटो

    बोनी के साथ-साथ उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी मां संग इंस्टाग्राम स्टोरी एक फोटो शेयर की है, जिसमें  श्रीदेवी खुशी और जाह्नवी कपूर नजर आ रही हैं। ये उनके बचपन की तस्वीर है। फोटो में श्रीदेवी अपनी बेटियों के साथ काफी खुश दिख रही हैं। इसके कैप्शन में खुशी ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो ममा।

    खबरें और भी

    Google ने भी दी एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि

    इसके अलावा सर्च इंजन गूगल ने भी दिग्गज स्टार को उनकी 60वीं जयंती पर याद किया। उन्होंने एक्ट्रेस का एक बेहद क्रिएटिव डूडल शेयर किया। गूगल ने अपने होमपेज पर मुंबई बेस्ड गेस्ट आर्टिस्ट भूमिका मुखर्जी के द्वारा श्रीदेवी का एक खूबसूरत चित्रण बनाकर उन्हें याद किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

    बता दें, श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को दुबई में अंतिम सांस ली थी। होटल रूम के बाथटब में डूबने से उनका निधन हो गया था।