Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sridevi Birth Anniversary: गूगल ने कुछ यूं सेलिब्रेट की श्रीदेवी की 60वीं बर्थ एनिवर्सरी, बनवाया खूबसूरत डूडल

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 09:54 AM (IST)

    Sridevi Birth Anniversary खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी ने फिल्मी दुनिया में एक ऐसी छाप छोड़ी जिसे कोई नहीं मिटा सकता है। आज एक्ट्रेस की 60वीं बर्थ एनिवर्स ...और पढ़ें

    Google ने श्रीदेवी को खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि। Photo-Twitter
    Google ने श्रीदेवी को खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि। Photo-Twitter

    HighLights

    1. गूगल ने श्रीदेवी को दी खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि
    2. श्रीदेवी की 60वीं बर्थ एनिवर्सरी पर गूगल ने बनवाया डूडल
    3. श्रीदेवी के नाम रहा गूगल का होमपेज

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sridevi Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा की पहली लेडी सुपरस्टार रही श्रीदेवी (Sridevi) ने अपनी अदायगी से न जाने कितने दिलों को जीता था। अभिनय में महारथ हासिल करने वाली श्रीदेवी का आज 60वां जन्मदिन है। एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनके चाहने वाले उन्हें याद कर रहे हैं। गूगल (Google) ने भी श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

    गूगल ने श्रीदेवी को डूडल के जरिए किया याद

    श्रीदेवी ने अपने अभिनय का परचम सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में लहराया। आज भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिलों में वह हमेशा जिंदा रहेंगी। बॉलीवुड की 'चांदनी' की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर गूगल ने डूडल (Doodle) के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। गूगल ने अपने होमपेज पर मुंबई बेस्ड गेस्ट आर्टिस्ट भूमिका मुखर्जी के द्वारा श्रीदेवी का एक खूबसूरत चित्रण बनाकर उन्हें याद किया है।

    श्रीदेवी के अवॉर्ड्स

    श्रीदेवी ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकीं श्रीदेवी को साल 2013 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

    श्रीदेवी का फिल्मी करियर

    13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में जन्मीं श्रीदेवी का असली नाम अम्मा यंगर अय्यपन था, लेकिन उन्हें श्रीदेवी नाम से ही पहचाना जाता है। चार साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखने वाली श्रीदेवी ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्होंने 'चांदनी', 'लम्हे', 'मिस्टर इंडिया', 'चालबाज़', 'नगीना', 'सदमा' और 'इंग्लिश विंग्लिश' जैली फिल्मों में काम कर सदाबहार अभिनेत्रियों की लिस्ट में खुद को शुमार किया।

    खबरें और भी

    श्रीदेवी को आखिरी बार 'मॉम' में बतौर लीड एक्ट्रेस देखा गया था। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। वह शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जीरो' में भी नजर आ चुकी हैं।

    श्रीदेवी की फैमिली

    श्रीदेवी ने साल 1996 में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी। श्रीदेवी, बोनी की दूसरी पत्नी थीं। श्रीदेवी और बोनी की दो बेटियां हैं- जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। जाह्नवी ने इंडस्ट्री में अपने पैर जमा लिये हैं, जबकि खुशी 'द आर्चीज' मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

    श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को दुबई में अंतिम सांस ली थी। होटल रूम के बाथटब में डूबने से उनका निधन हो गया था।