Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Boney Kapoor Birthday: बोनी कपूर ने अर्जुन-अंशुला के साथ मनाया बर्थ डे, सेलिब्रेशन में नहीं दिखीं जाह्नवी-खुशी

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 10:28 AM (IST)

    Boney Kapoor Birthday हिंदी सिनेमा के दिग्गज प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने दर्शकों का कई फिल्मों से मनोरंजन किया है लेकिन उनकी खुद की लाइफ विवादों से घिरी र ...और पढ़ें

    Boney Kapoor Celebrate Birthday with Arjun Kapoor Anshula Kapoor and Friends. Photo Credit: Boney Kapoor Instagram
    Boney Kapoor Celebrate Birthday with Arjun Kapoor Anshula Kapoor and Friends. Photo Credit: Boney Kapoor Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Boney Kapoor Birthday: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। बेटे अर्जुन कपूर से उनके बनते-बिगड़ते रिश्तों पर कई बार कुछ अफवाहें फैली हैं। यह चर्चाओं में कितना दम है, इसका सच तो कपूर फैमिली ही जाने। मगर, बेटे के साथ बिगड़े संबंधों की सभी खबरों को दरकिनार करते हुए बोनी कपूर ने अर्जुन कपूर के साथ अपना जन्मदिन मनाया। जी हां, आज इस प्रोड्यूसर का 67वां जन्मदिन है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बर्थ डे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह परिवार के साथ इस दिन की खुशियां मनाते दिखाई दे रहे हैं।

    फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स के साथ बोनी कपूर ने मनाया बर्थ डे

    बोनी कपूर ने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ अपना 67वां जन्मदिन मनाया। उनके बर्थ को यादगार बनाने के लिए अर्जुन कपूर के अलावा अंशुला कपूर (अर्जुन कपूर की बहन), शबाना आजमी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े नामी सितारे भी मौजूद रहे। बर्थ डे की कई तस्वीरों को बोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए बोनी ने लिखा, 'परिवार और क्लोज फ्रेंड्स के साथ बर्थ डे मनाना बहुत ही अच्छा रहा। लव एंड लाइट टू ऑल।' इन तस्वीरों में जाह्नवी और खुशी कपूर नजर नहीं आईं।

    अर्जुन कपूर के साथ बिगड़े थे रिश्ते!

    अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी के बेटे हैं। कई वर्षों तक इनकी शादी अच्छी चली, लेकिन जब बोनी की नजर श्रीदेवी पर पड़ी, तो मोना के साथ उनके रिश्ते बिगड़ना शुरू हो गए। तमाम दिक्कतों के बाद बोनी ने श्रीदेवी से शादी कर ली और उनसे उन्हें दो बेटियां- जाह्नवी और खुशी हुईं। कहा जाता है कि श्रीदेवी से शादी के बाद मोना काफी टूट गई थीं, जिस वजह से बोनी के उनसे और बेटे अर्जुन से भी रिश्ते बिगड़ना शुरू हो गए थे। 2012 में कैंसर से मोना की डेथ हो गई।

    2018 में श्रदेवी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। माना जाता है कि श्रीदेवी की मौत के बाद ही अर्जुन कपूर की बोनी और उनकी बेटियों से नजदीकियां बढ़ना शुरू हुईं। अर्जुन ने गम की घड़ी में बहनें जाह्नवी और खुशी को संभाला और यहीं से बोनी कपूर के साथ उनके रिश्ते एक बार फिर ठीक होना शुरू हुए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Boney Kapoor Birthday: श्रीदेवी के प्यार में ऐसे पागल थे बोनी कपूर, पंजाबी परांठे छोड़ बनें इडली लवर

    यह भी पढ़ें: Mili Actress Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर का खुलासा, 'डकार भी मारूं तो भी पापा कहेंगे वाह बेटा'