Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sridevi ने आखिरी फिल्म के दौरान पति संग नहीं किया था रूम शेयर, क्या थी वजह?

    Updated: Tue, 24 Feb 2026 03:08 PM (GMT+05:30)

    Sridevi Death Anniversary: बोनी कपूर ने खुलासा किया था कि श्रीदेवी ने अपनी आखिरी फिल्म के दौरान उनके साथ रूम शेयर करने के लिए मना कर दिया था। आइए जानत ...और पढ़ें

    श्रीदेवी ने क्यों नहीं किया था पति के साथ रूम शेयर

    श्रीदेवी ने क्यों नहीं किया था पति के साथ रूम शेयर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपने समय की टॉप हीरोइनों में से एक श्रीदेवी ने अपनी यादगार परफॉर्मेंस से इंडियन फिल्म इंडस्ट्री पर एक गहरी छाप छोड़ी है। उनका काम के लिए डेडिकेशन इतना स्ट्रांग था कि उन्होंने आखिरी फिल्म की शूटिंग के दौरान अपनी पति संग रूम तक शेयर नहीं किया था। आइए जानते हैं क्या है ये किस्सा?

    बोनी कपूर ने किया था खुलासा

    दरअसल ये बात लीजेंडरी एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म मॉम (MOM) के बारे में है। बोनी कपूर ने बताया था कि श्रीदेवी को लगा कि भाषा की दिक्कतों की वजह से हिंदी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ रहा है, इसलिए उन्होंने हिंदी सीखी। कपूर के मुताबिक श्रीदेवी ने शुरू में अपनी कुछ हिंदी फिल्मों में अपने डायलॉग डब करवाए थे, लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही इस भाषा में महारत हासिल कर ली। उन्होंने डबिंग थिएटर में एक हिंदी टीचर से प्रैक्टिस की और अपनी फिल्में खुद डब करना शुरू कर दिया।

    SRIDEVI (8)

    यह भी पढ़ें- 50 साल पहले आई Nagin ने हिंदी सिनेमा में मचाई थी सनसनी, कैसे बनी थी नाग-नागिन की थ्रिलिंग कहानी

    बोनी कपूर ने कहा कि श्रीदेवी अपनी आखिरी फिल्म मॉम तक हमेशा अपने काम के लिए बहुत डेडिकेटेड थीं। उन्होंने बताया, 'श्रीदेवी ने ए.आर. रहमान के लिए अपनी फीस का एक हिस्सा छोड़ दिया था। मॉम (MOM) की शूटिंग के दौरान हम ए.आर. रहमान को लाना चाहते थे, लेकिन उनकी फीस बहुत ज्यादा थी और हमारा बजट उतना नहीं था। हमने श्रीदेवी की फीस के लिए एक अमाउंट फिक्स किया था, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें बाकी अमाउंट नहीं चाहिए, जो लगभग 50-70 लाख रुपये था।

    श्रीदेवी ने नहीं किया था बोनी कपूर के साथ रूम शेयर

    उन्होंने मुझसे कहा, ‘मुझे वह पैसा मत दो, इसका इस्तेमाल फिल्म के लिए रहमान को लाने में करो। इसके अलावा, कपूर ने फिल्म के प्रोडक्शन का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि श्रीदेवी ने ध्यान भटकने से बचने के लिए शूटिंग के दौरान उनके साथ कमरा शेयर करने से मना कर दिया था।

    खबरें और भी

    SRIDEVI (9)

    उन्होंने कहा, 'मॉम स्क्रिप्ट का 21वां वर्जन था जिस पर हमने आखिरकार शूटिंग की। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा नोएडा, उत्तर प्रदेश और बाद में जॉर्जिया में शूट हुआ। लेकिन इस दौरान, हमने कभी एक ही कमरा शेयर नहीं किया। श्री ने कहा कि वह किसी भी तरह का ध्यान भटकाना नहीं चाहती थीं। वह कैरेक्टर से इतनी जुड़ गई थीं कि उन्होंने मुझसे कहा, ‘मैं असली पत्नी बनकर ध्यान भटकाना नहीं चाहती, मैं फिल्म में सिर्फ एक मां ही रहना चाहती हूं'।

    13 अगस्त 1963 को जन्मी श्रीदेवी ने बॉलीवुड और साउथ को कई बेहतरीन फिल्में दीं। वहीं 24 फरवरी 2018 को दुबई में उनका निधन हो गया। आज उनकी 8वीं डेथ एनिवर्सरी है।

    यह भी पढ़ें- 1 गाने में जब श्रीदेवी ने निभाया 13 हीरोइनों का किरदार, 'मधुबाला' से लेकर 'रेखा' तक खुद बन गईं थीं 'चांदनी'