यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'दूसरी महिलाओं की तरफ आकर्षित होता हूं...' Boney Kapoor ने बताया श्रीदेवी के जाने के बाद कैसी है उनकी जिंदगी?
बोनी कपूर ने जब अचानक से श्रीदेवी के साथ शादी कर ली थी जब काफी लोगों ने उनकी आलोचना की थी। लोगों का कहना था कि दो बच्चे के होने के बावजूद वो दूसरी शाद ...और पढ़ें

HighLights
- 1980 में श्रीदेवी को दिल दे बैठे थे बोनी कपूर।
- 2018 में हो गया था श्रीदेवी का निधन
- बोनी कपूर ने की दो शादियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2018 में बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली श्रीदेवी इस दुनिया को छोड़कर चली गई थीं। बोनी कपूर ने दो बच्चों के पिता होते हुए श्रीदेवी से शादी की थी और इस शादी से भी उनके दो बच्चे जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। अब निर्देशक ने क्यों दूसरी शादी की और श्रीदेवी आज भी उनके लिए क्या अहमियत रखती हैं इस पर एक्टर ने एक इंटरव्यू में बात की।
श्रीदेवी मेरे लिए सबकुछ थी
बोनी कपूर ने श्रीदेवी से साल 1996 में शादी की थी। इससे पहले उनकी शादी मोना कपूर से हो चुकी थी। इस शादी में उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। श्रीदेवी से शादी की बात पर एबीपी लाइव से बातचीत में बोनी कपूर ने कहा, 'हमें कोई अलग नहीं कर सकता। मैं उससे प्यार करता था, करता हूं और करता रहूंगा। मैंने उसे कभी चीट नहीं किया। जब तक वो मेरे साथ थी मुझे कभी इधर-उधर देखने की जरूरत नहीं पड़ी। वो मेरे लिए सबकुछ थी।'
.jpg)
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra के पति का किरदार निभाने वाले थे Diljit Dosanjh, Boney Kapoor ने किया खुलासा
समझने में बहुत समय लगता है - बोनी
बोनी कपूर ने आगे कहा, 'आज भी, मेरी फीमेल फ्रेंड्स हो सकती हैं, मैं अपने आस-पास की महिलाओं के प्रति आकर्षित हो सकता हूं। लेकिन जहां तक श्रीदेवी का सवाल है, उनको लेकर मेरा जुनून और प्यार कभी खत्म नहीं होगा।' श्रीदेवी के जाने के बाद भी वह हमेशा मेरे साथ ही रहेगी।
.jpg)
मैं नॉर्थ इंडिया का पंजाबी हूं जबकि श्री साउथ से थीं। आपको शुरुआत में सब अच्छा अच्छा लगता है। आप एक दूसरे के लिए बहुत कुछ करते हैं। आपको 7 साल में धीरे धीरे अपने पार्टनर की पसंद और नापसंद समझ में आती है। ये सब जितना आसान लगता है उतना होता नहीं है।'
श्रीदेवी के प्यार में इस कदर पागल थे बोनी?
बोनी ने बताया कि जब मैंने उन्होंने श्रीदेवी को प्रपोज किया तो उन्होंने 6 महीने तक उनसे बात नहीं की। उन्होंने कहा- 'आप शादीशुदा हैं और आपके दो बच्चे हैं, आप मुझसे इस तरह कैसे बात कर सकते हैं? लेकिन मैंने वही कहा जो मेरे दिल में था और किस्मत ने मेरा साथ दिया।'