Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Border 2 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, Sunny Deol की फिल्म का रन टाइम भी हुआ फाइनल

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 03:26 PM (GMT+05:30)

    बॉर्डर 2 की रिलीज को बस अब 2 दिन बाकी है। सनी देओल की फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग के बीच अब सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया है। ...और पढ़ें

    बॉर्डर 2 को सेंसर बोर्ड से मिला सर्टिफिकेट/ फोटो- Instagram

    बॉर्डर 2 को सेंसर बोर्ड से मिला सर्टिफिकेट/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 से जब सनी देओल (Sunny Deol) की पहली झलक सामने आई थी, तब से ही इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए फैंस बेताब हो रहे हैं। 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित बॉर्डर 2 के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस ने इसे ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया था।

    सनी देओल-वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 2 दिन पहले ही ओपन हुई है। अब फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से भी हरी झंडी दिखा दी गई है। फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली या नहीं और क्या है 'बॉर्डर 2' का फाइनल रन टाइम, पढ़ें विस्तार से:

    सेंसर बोर्ड ने बॉर्डर 2 को सर्टिफिकेट देकर किया पास

    न्यूज पोर्टल एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' को सेंसर बोर्ड ने UA 13+ सर्टिफिकेट देकर पास किया है। फिल्म को ये सर्टिफिकेट यंग व्यूवर्स को ध्यान में रखकर दिया गया है। एक तरफ जहां बड़ी-बड़ी फिल्मों पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल रही है, तो वहीं वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' को जीरो कट के साथ CBFC ने पास किया है।

    यह भी पढ़ें- Border 2 Collection: बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ी Sunny Deol की फिल्म, रिलीज से पहले किया इतने करोड़ का बिजनेस

    सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 का कुल रन टाइम 3 घंटे 16 मिनट का है। रिलीज से पहले फिल्म का रिस्पांस काफी पॉजिटिव है। एडवांस बुकिंग में बॉर्डर 2 ने 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

    खबरें और भी

    border 2 film

    'धुरंधर' के 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ चुकी है बॉर्डर 2

    गणतंत्र दिवस के अवसर को मद्देनजर रखते हुए मेकर्स मूवी को 23 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं। इस फ्राइडे रिलीज हो रही 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड तोड़ेगी और कितने बनाएगी, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल फिल्म दो मामलों में धुरंधर को पछाड़ चुकी है।

    border 111

    वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर मूवी ने पहले 'धुरंधर' को ट्रेलर रिलीज होने के बाद 24 घंटे में मिले व्यूज रिकॉर्ड में पीछे छोड़ा था। उसके बाद जब बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग ओपन हुई, तो 1 दिन के अंदर ही इस फिल्म ने धुरंधर के मुकाबले पहले दिन ज्यादा का बिजनेस करके उसका रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    यह भी पढ़ें- Border 2 की रिलीज से पहले KL Rahul ने ज्वाइन किया ये सोशल मीडिया ट्रेंड, यूजर्स बोले- 'साले साहब से मस्ती...'