विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Border 2 की रिलीज से पहले KL Rahul ने ज्वाइन किया ये सोशल मीडिया ट्रेंड, यूजर्स बोले- 'साले साहब से मस्ती...'

Published: Wed, 21 Jan 2026 09:37 AM (IST)

बॉर्डर 2 की रिलीज को चंद दिन ही बाकी है। इस वॉर ड्रामा को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट ...और पढ़ें

अहान शेट्टी को लेकर चल रहे ट्रेंड में शामिल हुए केएल राहुल/ फोटो- Instagram

अहान शेट्टी को लेकर चल रहे ट्रेंड में शामिल हुए केएल राहुल/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर 2 की रिलीज को बस 2 दिन बचे हुए हैं। ऐसे में सनी देओल से लेकर वरुण धवन और अहान शेट्टी मूवी को देशभर की ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए अपनी जी-जान लगा रहे हैं। सनी देओल की इस फिल्म को लेकर किस कदर लोगों में क्रेज है, इस बात का अंदाजा आपको सोशल मीडिया पर लग ही जाएगा।

बॉर्डर 2 की रिलीज से बस कुछ दिन पहले ही अब भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड को ज्वाइन किया है। उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

केएल राहुल ने साले साहब को ऐसे किया सपोर्ट

बॉर्डर 2 वैसे तो हर एक स्टार के लिए जरूरी फिल्म है, लेकिन अहान शेट्टी के नजरिए से ये उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। साल 1997 में उनके पिता सुनील शेट्टी ने बॉर्डर 2 में काम किया था। फिल्म को प्रमोट करते हुए अन्ना सुनील शेट्टी रो दिए थे। हालांकि, पिता की इस चिंता को सोशल मीडिया यूजर्स ने पूरी तरह से खत्म कर दिया और इंटरनेट पर अहान शेट्टी को लेकर एक ट्रेंड शुरू हो गया। इंस्टाग्राम कैप्शन में हर कोई लिख रहा था कि अगर अहान शेट्टी उनकी पोस्ट पर कमेंट करेंगे तो वह बॉर्डर 2 देखने जरूर जाएंगे।

यह भी पढ़ें- 'हमें एक-दूसरे से लड़वाया जा रहा है', Border 2 एक्टर Ahan Shetty ने इस न्यू कमर संग तुलना पर तोड़ी चुप्पी

अहान को लेकर इंटरनेट पर शुरू हुए इस ट्रेंड का हिस्सा अब भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल भी बन गए। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह मैच की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में केएल राहुल ने लिखा, "अगर अहान शेट्टी ने इस वीडियो पर कमेंट किया, तो मैं बॉर्डर 2 बार देखूंगा।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

केएल राहुल के कैप्शन को देख लोटपोट हुए यूजर्स

क्रिकेटर केएल राहुल न सिर्फ अहान शेट्टी को लेकर चल रहे ट्रेंड में शामिल हुए, उन्होंने पोस्ट के साथ मजेदार कैप्शन में लिखा, "आवाज पहुंचनी चाहिए।" केएल राहुल के इस पोस्ट को देखकर फैंस के चेहरे काफी खिलखिला उठे हैं। एक यूजर ने लिखा, "साले साहब से मस्ती कर रहे हो आप।"

[image] - 2524734

दूसरे यूजर ने लिखा, "अहान भाई कहां हो आप, केएल राहुल की पोस्ट पर जल्दी से कमेंट करो।"एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये तो पारिवारिक प्रमोशन हो गया, लेकिन मजा आएगा।"बॉर्डर 2, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

यह भी पढ़ें- 'वह एक्टिंग में किल कर देगा...', Border 2 के इस एक्टर को मिला सुनील शेट्टी का साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।