विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Border 2: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' से सामने आई ये धमाकेदार तस्वीर, देख बोले फैंस- क्या सुपरकूल शॉट है

Published: Mon, 23 Sep 2024 07:32 PM (IST)

बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों की जब भी बात होती है तब सनी देओल की हिट मूवी बॉर्डर का नाम जहन ...और पढ़ें

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर'. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर'. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'बॉर्डर 2' में फिर दिखेगा सनी देओल का एक्शन
  2. वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी होंगे हिस्सा
  3. फिल्म के सेट से आई एक तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल ने पिछले साल 'गदर' फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। इस मूवी के आने के बाद उनके स्टारडम में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिला। वहीं, अब वह एक और हिट फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल में नजर आएंगे, जिसके लिए स्टार कास्ट की अनाउंसमेंट पहले ही हो चुकी है और अब फिल्म के सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सनी देओल की वॉर आधारित फिल्म 'बॉर्डर' का दूसरा पार्ट 27 साल बाद कुछ पुरानी और नई स्टार कास्ट के साथ बनाया जा रहा है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन (Varun Dhawan) और दिलजीत दोसांझ भी इंडियन आर्म्ड फोर्स का हिस्सा बने नजर आएंगे। 'बॉर्डर 2' की एक-एक अपडेट ने फैंस का इस फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। वहीं, अब फिल्म के सेट से बीटीएस तस्वीर सामने आई है।

'बॉर्डर 2' से सामने आई ये तस्वीर

'बॉर्डर 2' फिल्म के को-प्रोड्यूसर बिनॉय गांधी ने सेट की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह टैंक वॉर के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। मतलब साफ है कि 'बॉर्डर 2' में लोगों को इतने बड़े टैंक जरूर देखने को मिलेंगे। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने 'बॉर्डर 2' को टैग किया। साथ ही लिखा, 'ऑफिस में एक नॉर्मल दिन। #border2 #biggestwarfilm।'

View this post on Instagram

A post shared by Binoy Gandhi (@binnoykgandhi)

फैंस ने की तारीफ

इस पिक्चर को देख फैंस ने जमकर तारीफ की है। एक ने लिखा, 'यह सुपरकूल शॉट है।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'एक और ब्लॉकबस्टर की तैयारी में।'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर 'बॉर्डर 2' प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। बता दें कि कुछ दिन पहले फिल्म कॉपीराइट के विवाद में फंस गई थी, जिस पर फिल्म की प्रोड्यूसर और जेपी दत्ता की बेटी निधि ने जवाब दिया था। वहीं, सिनेमाघरों में इस मूवी को देखने के लिए आपको 2026 तक का इंतजार करना होगा। फिल्म उस साल 23 जनवरी को रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: बर्फ में बैठकर गर्मागर्म जलेबी खाते नजर आए Sunny Deol, मां प्रकाश कौर और धर्मेंद्र ने भी की खूब मस्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।