अभी तक नहीं देखी Sunny Deol की Border 2? ये 5 कारण जेब ढीली करने पर कर देंगे मजबूर
5 Reason To Watch Border 2: सनी देओल-वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म को गणतंत्र दिवस क ...और पढ़ें

बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में देखने के 5 बड़े कारण/ फोटो- Jagran Graphics

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल 29 साल बाद एक बार फिर से 'बॉर्डर 2' के साथ लौटे हैं। इस फिल्म ने आते ही शुक्रवार को 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ डाला था। वॉर ड्रामा फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन अच्छा है।
अगर आपने अभी तक बॉर्डर 2 नहीं देखी है और महंगी टिकट को देखते हुए आपके विचार बार-बार बदल रहे हैं, तो हम आपको 5 रीजन बता देते हैं, जिसकी वजह से दर्शकों को अपनी पॉकेट ढीली करने के बाद बिल्कुल भी मलाल नहीं होगा।
1971 का भारत-पाक का युद्ध
जेपी दत्ता की 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' में जहां राजस्थान की सीमावर्ती 'लोंगेवाला' की लड़ाई दिखाई गई थी, वहीं 'बॉर्डर 2' में 1971 के उस ऐतिहासिक युद्ध को दिखाया गया है, जो 13 दिनों तक चला था। पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन चंगेज खान' के तहत भारत के पश्चिमी मोर्चे पर वायुसेना स्टेशनों पर अचानक हवाई हमले किए थे, जिससे इस युद्ध की शुरुआत हुई। फिल्म में बड़ी बारीकी से दिखाया गया है कि कैसे भारत की तीनों सेनाओं थल, जल और वायु सेना ने एकजुट होकर दुश्मन का मुकाबला किया और ऐतिहासिक जीत हासिल की।
फौजियों की जिंदगी
वॉर ड्रामा फिल्मों में मेकर्स का ज्यादातर फोकस सरहदों पर लड़ी गई लड़ाई पर होता है, लेकिन बॉर्डर 2 (Border 2) में अनुराग सिंह ने इसका पूरा ध्यान रखा है कि वह हमारे देश के वीर योद्धाओं की निजी जिंदगी (परिवार से जुड़ी चीजें) भी दर्शकों तक पहुंचाए।
खबरें और भी
बॉर्डर 2 की स्टारकास्ट
बॉर्डर 2 की रिलीज से पहले सनी देओल को छोड़कर बाकी सभी सितारे अपने-अपने किरदार के साथ कितना न्याय कर पाएंगे, ये सवाल लोगों के दिलों में उठ रहा था। हालांकि, जब आप ये फिल्म देखेंगे, तो इसमें वरुण धवन-दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की एक्टिंग देखकर खुद ब खुद उनके लिए तालियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज से लेकर, भाषा हर चीज पर काफी मेहनत की है।
सनी देओल के दमदार डायलॉग्स
अगर हिंदी सिनेमा में किसी के डायलॉग्स बोलते ही थिएटर्स में सबसे ज्यादा सीटियां बजती हैं, तो वह सनी देओल हैं। बॉर्डर 2 में भी 'बकरे' से लेकर बोला गया उनका एक-एक डायलॉग काफी अच्छा है। सनी देओल अलावा दिलजीत दोसांझ के डायलॉग्स भी आपको बेहद पसंद आएंगे और अहान शेट्टी का एक डायलॉग तो आपको सुनील शेट्टी की याद ही दिला देगा।
बॉर्डर 2 के गाने
बॉर्डर 2 के गाने रीमेक होने के बावजूद भी ऑडियंस को बेहद पसंद आए हैं। हालांकि, अगर Youtube पर गाने सुनने के बाद आपके मन में ये वहम बैठ गया है कि इसमें क्या नया है, तो जब आप ये फिल्म देखेंगे, तो आपको कई और ऐसे गाने सुनने को मिलेंगे, जो बिल्कुल तरोताजा हैं और आप उनमें खो जाएंगे।