Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लूट लो! Border 2 के मेकर्स ने दर्शकों को दिया रिटर्न गिफ्ट, टिकट पर मिली इतनी भारी छूट

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 10:25 AM (IST)

    सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। दर्शकों की तरफ से फिल्म को बहुत प्यार मिल रहा है और अब उसी प्यार को दर्शको ...और पढ़ें

    बॉर्डर 2 की टिकट प्राइस पर भारी डिस्काउंट/ फोटो- Instagram

    बॉर्डर 2 की टिकट प्राइस पर भारी डिस्काउंट/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. बॉर्डर 2 के मेकर्स ने दिया बंपर डिस्काउंट का खास तोहफा

    2. मंगलवार को इतने कम पैसे में ऑडियंस देख सकती है फिल्म 

    3. सनी देओल भी फैंस का प्यार पाकर हुए थे गदगद 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल-वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) को काफी प्यार मिल रहा। इस फिल्म ने महज 11 दिन के अंदर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली, वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है।

    कुछ दिनों पहले सनी देओल (Sunny Deol) ने ऑडियंस से मिल रहे इस प्यार के लिए आभार व्यक्त किया था। अब 'बॉर्डर 2'  के मेकर्स ने दिए गए प्यार के बदले फैंस को इतना बड़ा तोहफा दिया है कि उनके चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान आ जाएगी।

    इतने कम रुपए देकर देख सकते हैं 'बॉर्डर 2'?

    अगर आप सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2 Movie) का आनंद सिनेमाघरों में बिग स्क्रीन पर लेना चाहते हैं, लेकिन टिकट प्राइस देखकर आपको अपना रोज का बजट हिलता हुआ दिख रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बॉर्डर 2 के मेकर्स ने फैंस को एक ऐसा तोहफा दिया है, जिससे वह आसानी से बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में जाकर देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Border 2 Worldwide Collection: मंगलवार को 'बॉर्डर 2' का दुनियाभर में दिखा जलवा, 11वें दिन झमाझम बरसे नोट

    अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉर्डर 2 के निर्माता टी-सीरीज ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि मंगलवार को आप सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म मात्र 149 रुपए में देख सकते हैं। मेकर्स ने फैंस के साथ ये खुशी शेयर करते हुए लिखा, "मंगलवार अब और भी बड़ा होगा। एक धमाकेदार अनुभव जो आपके मंगलवार को घर से बाहर निकलने लायक बना देगा।"

    खबरें और भी

    border 22 movie

    सनी देओल के फैंस के बीच खुशी की लहर

    मंगलवार को बॉर्डर 2 की टिकट प्राइस पर मिले इस बड़े डिस्काउंट से सनी देओल के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। एक यूजर ने लिखा, "भाई ये तो मजे ही मजे है। अब आप देखना फिल्म मंगलवार को 20 करोड़ से ज्यादा कमाएगी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत ही बढ़िया खबर है, सर जी बहुत अच्छा किया, अब हम फिल्म देख पाएंगे।"

    border 2 worldwide collection day 11

    एक और अन्य यूजर ने लिखा, "थैंक यू सो मच सर, हम पूरी कोशिश करेंगे, ऑफिस के बाद ये फिल्म देखने जाए।" हालांकि, 149 टिकट प्राइस का ये ऑफर सिर्फ और सिर्फ मंगलवार को ही है।

    यह भी पढ़ें- मंडे टेस्ट में Border 2 ने फिर से मारी बाजी, 11वें दिन कमाई से किया सरप्राइज