'Border 2' का दुनियाभर में बजा डंका, दूसरे वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई
Border 2 Worldwide Collection: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी की वॉर ड्रामा 23 जनवरी को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज हुई। शानदार ओपनि ...और पढ़ें
-1770015578262_m.webp)
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल की बॉर्डर 2 रिपब्लिक डे से पहले 23 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई। पहले चार दिनों तक फिल्म ने बंपर कमाई की लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। लेकिन पहले वीकेंड के बाद फिर से बॉर्डर 2 की कमाई का ग्राफ बढ़ गया और अब दूसरे वीकेंड पर इसने दुनियाभर में छप्पड़फाड़ कमाई की है।
'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10
बॉर्डर 2 सनी देओल स्टारर1997 की बॉर्डर का स्पिरिचुअल सीक्वल है, जो सुपरहिट रही थी। वहीं बॉर्डर ने भी पहले दिन 30 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की। दूसरे दिन फिल्म ने 36.5 करोड़, तीसरे दिन 54.5 करोड़, और चौथे दिन 59 करोड़ का कलेक्शन किया।
हालांकि इसके बाद इसका कलेक्शन गिर गया और इसने पहले मंगलवार को 20 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद वॉर ड्रामा का पहले हफ्ते का कलेक्शन 224.25 करोड़ हुआ। वहीं अब दूसरे रविवार तक फिल्म ने 275.25 करोड़ रुपये का घरेलू कलेक्शन कर लिया है।
-1770015346013.png)
यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Day 10: सनी देओल की दहाड़... बॉर्डर 2 हुई मालामाल, 10वें दिन हुई धनवर्षा
'बॉर्डर 2' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
घरेलू कलेक्शन में तो बॉर्डर 2 शानदार प्रदर्शन कर ही रही है साथ ही इसने वर्ल्डवाइड भी कमाई की तगड़ी रफ्तार बनाए रखी है। 10वें दिन यानि दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने 374 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
खबरें और भी
- बॉर्डर 2 नेट कलेक्शन डे 10 - 275.25 करोड़ रुपये
- बॉर्डर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 10- 374 करोड़ रुपये
- बॉर्डर 2 ओवरसीज कलेक्शन- 45 करोड़ु रुपये
- बॉर्डर 2 इंडिया ग्रॉस कलेक्शन- 329 करोड़ रुपये
क्या है फिल्म की कहानी
बॉर्डर 2 में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने अहम रोल निभाए हैं। फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित एक वॉर ड्रामा है। यह लोंगेवाला की लड़ाई के बजाय ऑपरेशन चंगेज खान और उत्तर-पश्चिमी सेक्टर की दूसरी लड़ाइयों पर फोकस करती है।
सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के रूप में वापस आए हैं, जो वरुण धवन (मेजर होशियार सिंह दहिया) और दिलजीत दोसांझ सहित एक टीम का नेतृत्व करते हैं।
यह भी पढ़ें- Border 2 से चमक गई Varun Dhawan की किस्मत, इस अपकमिंग मूवी से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे तहलका