Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Border 2 Box Office Day 10: सनी देओल की दहाड़... बॉर्डर 2 हुई मालामाल, 10वें दिन हुई धनवर्षा

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 07:22 PM (IST)

    Border 2 Collection Day 10: अभिनेता सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की वॉर ड्रामा फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद ...और पढ़ें

    बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Border 2 Box Office Collection Day 10 Report: गणतंत्र दिवस के अवसर को मद्देनजर रखते हुए निर्देशक अनुराग सिंह की फिल्म बॉर्डर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। हिंदी सिनेमा के अभिनेता सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कई कलाकारों से सजी इस वॉर ड्रामा मूवी ने अपनी शानदार कहानी के दम पर फैंस का दिल जीत लिया है। जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 अपना कब्जा बनाए हुए है। 

    रिलीज के 10वें दिन बॉर्डर 2 की कमाई में बंपर उछाल देखने को मिला है, जिसके चलते इस मूवी ने 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा भी पार कर लिया है। 

    10वें दिन बॉर्डर 2 की कमाई

    23 जनवरी को बॉर्डर 2 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया गया। सनी देओल के स्टारडम और बॉर्डर फ्रेंचाइजी के प्रति दर्शकों के लगाव के चलते इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरूआत मिली। रिलीज के पहले चार दिनों में लगभग 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली इस देशभक्ति फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई रखी है। 

    border2collectionday5

    यह भी पढ़ें- बॉर्डर 2 बाद Ghatak 2 की तैयारी, 33 साल बाद आई सनी देओल की ब्लॉकबस्टर के सीक्वल की बारी?

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार बॉर्डर 2 ने रिलीज के 10वें दिन और दूसरे रविवार को खबर लिख जाने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ का कारोबार कर लिया है, जिसकी बदौलत अब इस मूवी का कलेक्शन 300 करोड़ के आंकड़े के पार पहुंच गया है। मूवी की नेट कमाई अब 302 करोड़ हो गया, जोकि प्रॉफिट के तौर पर देखा जा रहा है। 

    BORDER2MOVIEM

    इसकी वजह से ये है कि मीडिया रिपोर्ट्स में बॉर्डर 2 का अनुमानित बजट 250-270 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। ऐसे में अब जब सनी देओल की ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में कामयाब हो गई है तो यकीनन तौर पर मूवी अपनी लागत से ज्यादा मुनाफे की तरफ अग्रसर हो गई है।  

    खबरें और भी

    सनी देओल की लगातार तीसरी सफल फिल्म

    साल 2023 में गदर 2 के जरिए सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमबैक किया। पिछले 3 सालों में उनकी ये लगातार तीसरी सफल फिल्म है। गदर 2 और जाट के बाद अब बॉर्डर 2 के जरिए सनी ने कमर्शियल तौर पर अपनी फिल्म का कमाल दिखाया है। 

    यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Border 2 ने रचा इतिहास, 10 फिल्मों को पछाड़ बनी सबसे ज्यादा कमाई वाली वॉर फिल्म