Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Border 2 Box Office Collection Day 9 : चांदी लुढ़की...चमके सनी पाजी, दूसरे हफ्ते बॉर्डर 2 ने बदल डाला समीकरण

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 09:55 PM (IST)

    सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 9 दिन पूरे कर लिए हैं और यह ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है। फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से अधिक ...और पढ़ें

    बॉर्डर 2 के सीन में सनी देओल (फोटो-इंस्टाग्राम)

    बॉर्डर 2 के सीन में सनी देओल (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 23 जनवरी को रिलीज हुई बॉर्डर 2

    2. फिल्म ने 9वें दिन क्या धांसू कलेक्शन?

    3. वर्ल्डवाइड भी फिल्म का कमाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol) की बॉर्डर 2 (Border 2) को बॉक्स ऑफिस पर 9 दिन पूरे हो गए हैं। इसी के साथ ही फिल्म की दहाड़ हर बीतते दिन के साथ तेज होती जा रही है। रिपब्लिक डे से दो दिन पहले रिलीज हुई बॉर्डर 2 ब्लॉकबस्टर बनने से बस ही कदम दूर है।

    वर्ल्डवाइड फिल्म का कमाल

    सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस के साथ वर्ल्डवाइड भी धांसू कलेक्शन कर रही है। इंडस्ट्री ट्रैकर वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और भारत में अब तक 235.25 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

    Border (10)

    यह भी पढ़ें- Border 2 की सफलता पर 68 साल के Sunny Deol ने किया जमकर डांस, गाना गाकर मनाया जश्न

    रिपब्लिक डे पर फिल्म का कमाल

    वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी चमक बरकरार है। वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 ने 23 जनवरी को 32 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुभारंभ किया था। इसके बाद दूसरे दिन 36.5 करोड़ और तीसरे दिन कलेक्शन 54.5 करोड़ रहा। वहीं रिपब्लिक डे वाले दिन तो कमाल ही हो गया। मूवी ने इस दिन ताबड़तोड़ 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस हिसाब से पहला हफ्ता 224.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ खत्म हुआ।

    Border (9)

    कितना रहा 9वें दिन का कलेक्शन?

    वहीं फिल्म अब दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। इस हिसाब से आठवें दिन का कलेक्शन 10.75 करोड़ रुपये और 9वें दिन का कलेक्शन 16.03 करोड़ रुपये रहा। अभी ये कलेक्शन और ऊपर जाएगा क्योंकि वीकेंड पर ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देखने आएंगे। वहीं अभी तक की कमाई से फिल्म का कुल कलेक्शन 251.03 करोड़ रुपये हो चुका है। इस स्पीड से ऐसा लगता है कि फिल्म अपने दूसरे हफ्ते तक 300 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Day 8: बढ़ती जा रही है बॉर्डर 2 की दहशत, शुक्रवार को सनी देओल की फिल्म की बंपर कमाई