Border 2 की सफलता पर 68 साल के Sunny Deol ने किया जमकर डांस, गाना गाकर मनाया जश्न
Border 2 रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। सनी देओल की ये दूसरी सीक्वल है जिसने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। अब फिल्म की सक्सेस के बा ...और पढ़ें

सनी देओल ने बॉर्डर 2 की सफलता का मनाया जश्न। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सीक्वल के मामले में सनी देओल काफी लकी हैं। गदर 2 की ताबड़तोड़ सफलता के बाद बॉर्डर 2 (Border 2) भी सफलता के झंडे लहरा रही है। फिल्म ने एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन कर लिया है।
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी बॉर्डर 2 रिपब्लिक डे वीकेंड से पहले यानी 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और मात्र एक हफ्ते में ही इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ के पार कारोबार कर लिया है। वहीं, भारत में मूवी ढाई सौ करोड़ के करीब पहुंचने के करीब है।
सनी देओल ने मनाया बॉर्डर 2 का जश्न
एक हफ्ते में ही बॉर्डर 2 को मिली इतनी बड़ी सफलता का जश्न मनाना तो बनता है। ऐसे में सनी देओल (Sunny Deol) कैसे पीछे रह सकते हैं। 68 साल के अभिनेता ने बॉर्डर 2 की सफलता का जश्न नाचते-गाते हुए सेलिब्रेट किया है।
एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्टर केक काटते हुए अपनी टीम के साथ बॉर्डर 2 की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसी के साथ वह 'हैप्पी बॉर्डर 2' गाना गुनगुनाने के साथ झूमते हुए भी दिख रहे हैं। वीडियो में एक्टर पहाड़ी वादियों में टीम के साथ एन्जॉय करते हुए दिख रहे हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Border 2 के सामने सीना ताने खड़ी Dhurandhar, 55 दिनों में ही तोड़ डाले बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड!
क्या है बॉर्डर 2 की कहानी?
सच्ची घटनाओं से प्रेरित बॉर्डर 2 में सनी देओल नए किरदार के साथ वापस आए हैं। इस बार वह लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन (थलसेना में), अहान शेट्टी (नौसेना में) और दिलजीत दोसांझ (वायुसेना में) ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। यह लोंगेवाला की लड़ाई से आगे बढ़कर आर्मी, नेवी और एयर फोर्स के जॉइंट ऑपरेशन्स को दिखाता है। फिल्म में सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने भी कैमियो किया है।