'आवाज कहां तक गई...', Border 2 की सफलता के बीच Sunny Deol ने फैंस के लिए भेजा पहाड़ों से खास 'संदेश''
बॉर्डर 2 पर फैंस जिस तरह से प्यार बरसा रहे हैं, उस चीज ने सनी देओल को काफी इमोशनल कर दिया है। एक हफ्ता होने से पहले ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 ...और पढ़ें

बॉर्डर 2 एक्टर सनी देओल का फैंस के लिए प्यार भरा मैसेज/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल की 1997 की कल्ट फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल को दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है। 23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) का क्रेज वर्किंग डेज में भी कम नहीं हो रहा है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक धमाका कर रही हैं।
धुरंधर को ओपनिंग डे कलेक्शन में पीछे छोड़ने वाली 'बॉर्डर 2' को जितना प्यार मिल रहा है, उसे देखकर फिल्म के लीड एक्टर सनी देओल काफी इमोशनल हो गए हैं और उन्होंने सभी के लिए एक खास मैसेज भेजा है।
सनी देओल ने बोला बॉर्डर 2 का आइकॉनिक डायलॉग
बॉर्डर 2 की कहानी के अलावा फैंस को जो चीज मूवी में सबसे ज्यादा पसंद आ रही है, वह है सनी देओल के बोले दमदार डायलॉग। फिल्म रिलीज के छह दिन बाद सनी देओल पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने निकल गए और उन्होंने बॉर्डर 2 वाले अंदाज में ही फैंस से मिल रहे प्यार के लिए आभार व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें- Border 2 के सामने सीना ताने खड़ी Dhurandhar, 55 दिनों में ही तोड़ डाले बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड!
सनी पाजी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पूरे जोश से कहा- "आवाज कहां तक गई...आपके दिलों तक। आपको मेरी बॉर्डर बहुत पसंद आई, थैंक यू वेरी मच। लव यू ऑल"। सनी ने वीडियो पोस्ट करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, "मेरी, आपकी, हमारी बॉर्डर 2 को इतना सारा प्यार देने के लिए, आप सबको को बहुत सारा धन्यवाद।"
खबरें और भी
Meri, aapki , Hamari #Border2 ko itna pyaar dene ke liye , aap sab ko bohot ❤️❤️❤️🤗🤗🤗
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) January 29, 2026
🫡🫡🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/0WrTk6gL2A
सनी देओल के सीक्वल बने हैं वरदान
सनी देओल की हिंदी फिल्मों में ये दूसरी पारी है। 90 के दशक के सुपरस्टार का पुराना अंदाज फैंस को आज भी काफी पसंद आ रहा है। अगर आप गौर फरमाए तो सनी देओल के लिए सीक्वल बनाना हमेशा फायदेमंद साबित हुआ है। साल 2023 में जब वह गदर 2 के साथ आए थे, तो थिएटर्स चकाचक बन गए थे और मूवी बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर हुई थी।
-1769693128103.jpg)
अब बॉर्डर 2 को लेकर भी सेम क्रेज देखने को मिल रहा है। यह फिल्म दुनियाभर में 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है। वहीं एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही बॉर्डर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है।