Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Border 2 के सामने सीना ताने खड़ी Dhurandhar, 55 दिनों में ही तोड़ डाले बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड!

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 03:58 PM (GMT+05:30)

    Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त से सजी स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर 50 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। बॉर ...और पढ़ें

    धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर किया धांसू कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर किया धांसू कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त आपको बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का राज है। 6 दिन में ही फिल्म ने शानदार कलेक्शन कर लिया है, लेकिन इन सबके बीच दबे पांव धुरंधर (Dhurandhar) डेढ़ महीने बाद भी कमाई से हैरान कर रही है। फिल्म को सिनेमाघरों में आए 55 दिन हो गए हैं और इसने एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है।

    धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आदित्य धर निर्देशित फिल्म की खूब तारीफ हुई। दर्शक और क्रिटिक्स ने इसे काफी सराहा और इसका नतीजा फिल्म के कलेक्शन में भी साफ दिखा। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई भारतीय फिल्म बन गई है।

    बॉर्डर 2 के सामने धुरंधर की बल्ले-बल्ले

    बॉर्डर 2 के आने के बाद भी धुरंधर की कमाई का सिलसिला कम जरूर हुआ है, लेकिन थमा नहीं है। इस फिल्म ने बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद भी इतना धांसू कलेक्शन कर लिया है कि यह अब भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

    Dhurandhar

    रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर का कलेक्शन सोमवार तक करोड़ों में रहा। इसने गणतंत्र दिवस के मौके पर 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, मंगलवार के बाद फिल्म का कारोबार लाखों में सिमट गया।

    धुरंधर का वीक वाइज कलेक्शन

    • पहला हफ्ता- 207.25 करोड़
    • दूसरा हफ्ता- 253.25 करोड़
    • तीसरा हफ्ता- 172 करोड़
    • चौथा हफ्ता- 106.5 कतरोड़
    • पांचवां हफ्ता- 51.25 करोड़
    • छठा हफ्ता- 26.35 करोड़
    • सातवां हफ्ता- 13.9 करोड़

    धुरंधर ने रचा इतिहास

    सैकनिल्क के हालिया आंकड़ों की मानें तो धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 55 दिनों में 1000 करोड़ रुपये के ऊपर ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ऐसा करने वाली यह पहली फिल्म है। इस लिहाज से फिल्म इस वक्त टॉप ग्रॉसर मूवी है। वहीं, फिल्म का नेट कलेक्शन अभी तक 835.63 करोड़ रुपये के आसपास है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office: बॉर्डर 2 के सामने सीना तान खड़ा धुरंधर, 53 दिन बाद कमाई में लेकर आई नई सुनामी

    Ranveer Singh

    धुरंधर पार्ट 2 की रिलीज डेट

    धुरंधर की शानदार कमाई के बाद अब दूसरे पार्ट का इंतजार हो रहा है। आदित्य धर निर्देशित फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा। दिलचस्प बात यह है कि धुरंधर का भले ही किसी फिल्म से टक्कर न हुई है, लेकिन धुरंधर 2 का क्लैश यश की टॉक्सिक से होने वाली है।

    यह भी पढ़ें- विदेशों में Dhurandhar ने लहराया सफलता का परचम, कमाई के इस जादुई आंकड़े के पहुंची करीब

    धुरंधर की अपार सफलता और आगामी क्लैश को देखते हुए, क्या आपको लगता है कि धुरंधर 2 भी उतनी ही सफल होगी?