विदेशों में Dhurandhar ने लहराया सफलता का परचम, कमाई के इस जादुई आंकड़े के पहुंची करीब
Dhurandhar Overseas Collection: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाली धुरंधर विदेशों में भी धमाकेदार कमाई कर रही है। रिलीज के 54 दिन बाद भी ...और पढ़ें

विदेशों में नहीं रुक रही धुरंधर (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
इंटरनेशनल मार्केट में छाई धुरंधर
विदेशों में कर डाली इतनी बंपर कमाई
रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर की रिलीज को 54 दिनों का समय बीत गया है और जल्द ही ये रिलीज का दूसरा महीना पूरा कर लेगी। लेकिन अब भी ये फिल्म कमाई के मामले में घुटने टेकने को तैयार नहीं है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब धुरंधर इंटरनेशनल मार्केट में बंपर कलेक्शन करती हुई नजर आ रही है।
ताजा अपडेट के अनुसार धुरंधर ने विदेशों में कमाई के जादुई आंकड़े के करीब पहुंचकर इतिहास रच दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर ओरवसीज कितना कारोबार करने में कामयाब हुई है।
विदेशों में धुरंधर की बंपर कमाई
धुरंधर की रिलीज को ये आठवां हफ्ता चल रहा है और फिल्म अब भी प्रभावशाली कमाई करती हुई नजर आ रही है। हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श द्वारा धुरंधर के ओवरसीज कलेक्शन की ताजा जानकारी सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दी गई है। तरण के अनुसार धुरंधर ने विदशों में अब तक कुल 32.573 मिलियन डॉलर का बिजनेस कर लिया है, जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 298.33 करोड़ हुई।
यह भी पढ़ें- दुनिया की महान 250 फिल्मों में शुमार हुई धुरंधर, कमाई के अलावा इस मामले में बनाया रिकॉर्ड

ऐसे में विदेशों में 300 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने से धुरंधर अब थोड़ी ही दूर है। जिस तरह से धुरंधर की कमाई का सिलसिला रिलीज के 54 दिन बाद चल रहा है, उसको मद्देनजर रखते हुए आने वाले दिनों में ये मूवी 300 करोड़ का आंकड़ा छूती हुई भी नजर आ सकती है।

कमाई के मामले में धुरंधर की इस धमाकेदार परफॉर्मेंस को मद्देनजर रखते हुए ये कहा जा सकता है कि सही मायनों में इस मूवी ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरा दुनिया में अपनी सफलता का डंका बजाया है। बता दें कि अब ये फिल्म ओटीटी पर आने के लिए तैयार बताई जा रही है। 30 जनवरी को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है।
खबरें और भी
वर्ल्डवाइड धुरंधर की कमाई
ओवरसीज अच्छा कलेक्शन करके बाद धुरंधर ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बढ़ोत्तरी बनाने में कामयाबी हासिल की है। गौर किया जाए इस मूवी के ग्लोबली कलेक्शन की तरफ तो आंकड़ा 1344 करोड़ से ज्यादा का है, जो ये बताने के लिए काफी है कि वाकई धुरंधर एक ऐतिहासिक फिल्म रही है।