Border 2 Box Office Day 8: बढ़ती जा रही है बॉर्डर 2 की दहशत, शुक्रवार को सनी देओल की फिल्म की बंपर कमाई
सनी देओल और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। रिलीज के आठवें दिन भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए घर ...और पढ़ें

शुक्रवार को 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल-दिलजीत दोसांझ की वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। 32 करोड़ से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली इस मूवी को सिनेमाघरों में आए 8 दिन पूरे हो चुके हैं।
हालांकि, 8 दिन बाद भी बॉर्डर 2 (Border 2) की रफ्तार कम नहीं हुई है और मूवी एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है। शुक्रवार को बॉर्डर 2 की दहशत कम होने की जगह बॉक्स ऑफिस पर और भी ज्यादा बढ़ती दिखी। मूवी ने रिलीज के 8वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
शुक्रवार को बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमाई धाक
सनी देओल-वरुण धवन (Varun Dhawan) और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'बॉर्डर 2' को दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक से काफी पॉजिटिव रिव्यू मिले थे। साल 1997 की कल्ट क्लासिक फिल्म का सीक्वल होने की वजह से भी बॉर्डर 2 को काफी फायदा भी मिला। रिलीज के 7वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11.25 करोड़ का कलेक्शन करने वाली बॉर्डर 2 की रफ्तार को 'मर्दानी-3' भी धीमे नहीं कर पाई है।
यह भी पढ़ें- Border 2 Worldwide Collection: पूरी दुनिया में तहलका मचा रही है 'बॉर्डर 2', एक हफ्ते में मारी ट्रिपल सेंचुरी
सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल की वॉर ड्रामा ने शुक्रवार को सिंगल डे पर 11 करोड़ रुपए कमाए हैं। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन गुरुवार तक 244.97 करोड़ तक पहुंचा था। शुक्रवार को बॉर्डर 2 का कलेक्शन 255.97 करोड़ तक पहुंच चुका है। यह फिल्म वर्ल्डवाइड तो 300 करोड़ के क्लब में पहले ही शामिल हो चुकी है, लेकिन अब इंडिया में भी बॉर्डर 2 इस आंकड़े की तरफ बढ़ रही है।
खबरें और भी
वर्ल्डवाइड ऑडियंस को भी काफी पसंद आ रही है बॉर्डर 2
इस फिल्म को सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ही दर्शकों का प्यार नहीं मिल रहा है, बल्कि वर्ल्डवाइड ऑडियंस भी मूवी को काफी पसंद कर रही है। धमाकेदार एडवांस बुकिंग करने वाली बॉर्डर 2 ने एक हफ्ते के अंदर दुनियाभर में 328.27 करोड़ तक का बिजनेस किया था।
फिल्म की कहानी की बात करें तो, बॉर्डर 2 इंडिया और पाकिस्तान के 1971 में हुए युद्ध पर बेस्ड है। सनी देओल ने इसमें 'लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर' का किरदार निभाया है, जो सिख रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थें। इसके अलावा वरुण धवन 'मेजर होशियार सिंह दहिया', दिलजीत दोसांझ 'फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों' और अहान शेट्टी ने फिल्म में 'लेफ्टिनेंट कमांडर एम एस रावत' बने हैं।