विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Border 2 Worldwide Collection: पूरी दुनिया में तहलका मचा रही है 'बॉर्डर 2', एक हफ्ते में मारी ट्रिपल सेंचुरी

Published: Fri, 30 Jan 2026 04:37 PM (IST)

Border 2 Worldwide Collection Day 7: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर-2' दुनियाभर में दहाड़ रही है। वॉर ड्रामा फिल्म को ...और पढ़ें

दुनियाभर में 300 करोड़ के पार पहुंची बॉर्डर 2/ फोटो- Instagram

दुनियाभर में 300 करोड़ के पार पहुंची बॉर्डर 2/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल-वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) हर दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। छह गल्फ कंट्रीज और पाकिस्तान में बैन होने के बाद भी फिल्म दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर हर दिन किसी न किसी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ ही रही है। 

23 जनवरी को रिलीज हुई अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' को कल यानी कि गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा हुआ है। पहले हफ्ते के अंदर ही सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ एक अच्छी कमाई की है, बल्कि अपना पूरा का पूरा बजट निकाल लिया है।

बॉर्डर 2 ने एक हफ्ते में वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

1971 के भारत पाक युद्ध पर बेस्ड 'बॉर्डर 2' ने पहले शुक्रवार को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग ली थी। इस फिल्म की रिलीज को 29 जनवरी को एक हफ्ता पूरा हो गया है। दुनियाभर में सनी देओल की बॉर्डर 2  ने 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 7 दिनों के अंदर 328.27 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ओवरसीज मार्केट में सनी पाजी की मूवी की कमाई 36.64 करोड़ तक की हुई है।

border 2 movie

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का कब्जा

एक तरफ जहां वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, तो वहीं इंडिया में भी  सनी देओल (Sunny Deol) की ये फिल्म इस आंकड़े की तरफ बढ़ रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का नेट कलेक्शन 244 करोड़ तक का हुआ है।मल्टीस्टारर वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 का बजट तकरीबन 275 करोड़ के आसपास है, जो फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई से रिकवर कर चुकी है।

border 2 worldwide collection  (1)

'धुरंधर' की रफ्तार स्लो करने में बॉर्डर 2 कामयाब हुई है, लेकिन अब इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर 'मर्दानी-3' आ चुकी है। क्या मर्दानी 3 की रिलीज से बॉर्डर 2 के कलेक्शन पर कोई असर पड़ेगा या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा।