Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बॉर्डर 2 बाद Ghatak 2 की तैयारी, 33 साल बाद आई सनी देओल की ब्लॉकबस्टर के सीक्वल की बारी?

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 01:52 PM (IST)

    मौजूदा समय में अभिनेता सनी देओल अपनी लेटेस्ट फिल्म बॉर्डर 2 के ब्लॉकबस्टर होने का आनंद ले रहे हैं। अब खबर आ रही है कि सनी के करियर की सबसे धांसू मूवी ...और पढ़ें

    फिल्म घातक का बन सकता है सीक्वल (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    फिल्म घातक का बन सकता है सीक्वल (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार सनी देओल की लेटेस्ट फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में इस देशभक्ति फिल्म ने धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। 

    इस बीच 90 के दशक में आई सनी देओल की कल्ट क्लासिक मूवी घातक के सीक्वल को लेकर सुर्खियों का बाजार काफी गर्म हो गया है। पूरा मामला क्या है आइए इस लेख में डिटेल में जानते हैं। 

    बनेगा घातक का सीक्वल?

    पहले गदर 2 और अब बार्डर 2 फिल्म की सफलता ने दिखा दिया कि लोग अभिनेता सनी देओल को उनके पुराने अंदाज में देखना काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में कई निर्माता उनके साथ उनकी पुरानी हिट फिल्मों के सीक्वल बनाने में दिलचस्पी ले रहे हैं।

    GHATAK 2

    यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Border 2 ने रचा इतिहास, 10 फिल्मों को पछाड़ बनी सबसे ज्यादा कमाई वाली वॉर फिल्म

    इस कड़ी में सनी के साथ घायल, दामिनी और घातक फिल्में बनाने वाले फिल्मकार राजकुमार संतोषी का नाम सबसे पहले सामने आ रहा है। जो अब सनी के साथ साल 1996 में प्रदर्शित हुई फिल्म घातक की सीक्वल घातक 2 बनाना चाहते हैं। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी फिलहाल मनाली में छुट्टियां मना रहे हैं और बार्डर 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं।

    Sunnydeol (1)

    इसी बीच राजकुमार संतोषी ने उनसे घातक 2 के बारे में बात की तो उन्होंने भी दिलचस्पी दिखाई। सनी ने राजकुमार को भी मनाली बुला लिया, ताकि राजकुमार उन्हें घातक 2 की कहानी आराम से सुना सकें। ऐसे में राजकुमार भी मनाली पहुंच गए। अब सनी यह फिल्म करेंगे या नहीं यह तो फिल्म की पटकथा और सनी की डेट्स की उपलब्धता पर निर्भर करता है।

    खबरें और भी

    लाहौर 1947 से कमबैक

    हालांकि, वह दामिनी, घातक और घायल के बाद राजकुमार संतोषी के निर्देशन में एक और फिल्म लाहौर 1947 कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण अभिनेता आमिर खान कर रहे हैं। वहीं सनी की फिल्म जाट 2 का निर्देशन भी राजकुमार संतोषी द्वारा किए जाने की खबरें हैं। अगर वास्तविक तौर पर घातक 2 बनती है तो पर्दे पर दर्शकों को सनी देओल का काशी त्रिवेदी वाला एंग्री लुक देखने को मिलेगा। हालांकि, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, जिस पर सबकी नजरें बनी हुई हैं।

    यह भी पढ़ें- Border 2 की सफलता पर 68 साल के Sunny Deol ने किया जमकर डांस, गाना गाकर मनाया जश्न