Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Border 2: पाकिस्तान में बेसब्री से हो रहा 'बॉर्डर 2' का इंतजार, तारा सिंह के फैंस पूछ रहे ये सवाल

    Updated: Tue, 06 Jan 2026 04:17 PM (IST)

    Border 2: फिल्म 'बॉर्डर' की कहानी और गानों की यादें आज भी ताजा हैं और अब इसका सीक्वल 'बॉर्डर 2', 2026 में रिलीज होने जा रहा है। फिल्म का भारत में तो ब ...और पढ़ें

    पाकिस्तानी कर रहे 'बॉर्डर 2' का इंतजार

    पाकिस्तानी कर रहे 'बॉर्डर 2' का इंतजार

    HighLights

    1. पाकिस्तानी कर रहे 'बॉर्डर 2' का इंतजार

    2. वरुण धवन से सोशल मीडिया पर ले रहे अपडेट 

    3. तारा सिंह के फैंस पूछ रहे ऐसे सवाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संदेशे आते हैं...ये गाना आज भी कहीं बजता है तो हर हिंदुस्तानी इमोशनल हो जाता है। इसके साथ ही बॉर्डर की यादें भी ताजा हो जाती हैं। बॉर्डर एक ऐसी फिल्म जिसने ना सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तानी फैंस के दिलों में भी अपनी जगह बनाई और इसका सबूत यह है कि अब पड़ोसी देश के फैंस इसकी मोस्ट अवेटेड सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    पाकिस्तान में बेसब्री से हो रहा 'बॉर्डर 2' का इंतजार

    सनी सिंह के एक्शन के दीवाने भारत में ही पाकिस्तान में भी हैं और इसीलिए उनके फैंस पाकिस्तान में फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक पाकिस्तानी फैन ने वरुण धवन से सोशल मीडिया पर इसको लेकर सवाल पूछा। दरअसल वरुण धवन ने एक ट्वीट किया जिसमें लिखा था, 'बॉर्डर 2, 1971 के वॉर पर आधारित है और कुछ सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है। मुझे भरोसा है कि सनी सर के पाकिस्तान में भी फैंस है'।

    border 2 (4)

    यह भी पढ़ें- 'घर कब आओगे' के लॉन्च पर इमोशनल हुए Ahan Shetty, पिता के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक संदेश

    वरुण के इस ट्वीट पर एक पाकिस्तानी फैन ने पूछा, 'भाई आपकी बॉर्डर 2 पाकिस्तान में कब रिलीज होगी, मैं तारा सिंह का बहुत बड़ा फैन हूं उनको मेरा सलाम कहना'। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

    border 21

    क्या कहानी है 'बॉर्डर 2' की

    'बॉर्डर 2' एक 2026 की हिंदी वॉर फिल्म है, जो 1997 की क्लासिक फिल्म का एक स्पिरिचुअल सीक्वल है। यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की अनकही कहानियों पर आधारित है, खासकर लोंगेवाला की लड़ाई पर, जिसमें आर्मी, नेवी और एयर फोर्स की बहादुरी दिखाई गई है। इसमें सनी देओल वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनी है और इसमें गहरा देशभक्ति का जज्बा दिखाया गया है, जहां सैनिक पिछले बलिदानों का सम्मान करते हैं।

    बॉर्डर 2 की कास्ट

    'बॉर्डर 2' में सनी देओल, सोनम बाजवा, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, वरुण धवन, मेधा राणा, मोना सिंह, परमवीर चीमा जैसे कलाकार हैं।

    यह भी पढ़ें- Sunny Deol के बढ़े भाव! Border 2 के लिए एक्टर ले रहे हैं इतनी फीस, जानकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका?

    खबरें और भी