Border 2 की रिलीज पर इमोशनल हुए सुनील शेट्टी, लिखा- 'तुम्हें उसी वर्दी में देखना...'
सुनील शेट्टी के बेटे की फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को रिलीज हुई है, जो 1997 की 'बॉर्डर' का सीक्वल है। सुनील शेट्टी ने इस मौके पर अपने बेटे के लिए एक भा ...और पढ़ें
-1769157797400_m.webp)
सुनील शेट्टी ने बेटे के लिए लिखा नोट (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। सुनील शेट्टी साल 1997 में आई जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर का हिस्सा थे और ये मूवी उसी का सीक्वल है। इस मौके पर एक्टर काफी ज्यादा भावुक हो गए और बेटे के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है।
सुनील ने बेटे के लिए लिखा नोट
सुनील शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें साल 1997 में आई उनकी फिल्म और बॉर्डर 2 से अहान शेट्टी के सीन्स को लेकर उन्होंने एक कोलाज तैयार किया है। सुनील शेट्टी ने लिखा- 'मेरे बेटे, आज मैं तुम्हे बताना चाहता हूं कि बॉर्डर मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं थी बल्कि एक जिम्मेदारी थी जिसे मैं कैमरा बंद होने के बाद भी मैंने लंबे समय तक अपने भीतर जिया है। सालों बाद तुम्हें उसी कपड़ों में देखना उस एहसास को फिर से जीवित कर देता है। ये नॉस्टेल्जिया नहीं बल्कि एक रिमांइडर है। अनुशासन, त्याग, मौन और साहस की कहानी।'
यह भी पढ़ें- Border 2 X Review: क्या दोबारा सिनेमाघरों में शेर की तरह दहाड़ पाए Sunny Deol? जनता ने सुनाया बॉर्डर 2 पर फैसला
एक्टर ने आगे लिखा, ‘ये फिल्म न सिर्फ शान की बात करती है, न ही जंग की, ये हमें याद दिलाती है कि शांति कितनी जरूरी है और उसकी कीमत क्या होती है। बॉर्डर वो जगह नहीं है जहां देश खत्म होता है, ये वो जगह है जहां साहस शुरू होता है। कुछ कहानियां सिर्फ पर्दे पर नहीं रहती, बल्कि वो देश के लोगों के दिलों में बस जाती है। हमें कभी नहीं भूलना चाहिए कि वो वर्दी वास्तव में किस चीज का प्रतीक है। जय हिंद, जय भारत।’
View this post on Instagram
पार्ट 1 में नजर आए थे ये कलाकार
फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह अहम भूमिका में हैं। इसका पहला पार्ट जोकि साल 1997 में आया था उसे उसमें सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्रार, सुदेश बेरी और कुलभूषण खरबंदा ने लीड रोल निभाया था।
यह भी पढ़ें- Border 2 देख Dhurandhar 2 के फैंस को क्यों लगा झटका, डायरेक्टर आदित्य धर पर दाग दिए सवाल?